
अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर ॐ हॉस्पिटल में नर्सों का सम्मान… केक काटकर मनाया गया समारोह…
अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर ॐ हॉस्पिटल में नर्सों का सम्मान… केक काटकर मनाया गया समारोह…
खगड़िया/कौशी एक्सप्रेस / अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर मंगलवार को शहर के आदर्श नगर स्थित राजेंद्र सरोवर समीप ॐ हॉस्पिटल में सादगीपूर्ण लेकिन उत्साहपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन एवं चिकित्सा कर्मियों ने संयुक्त रूप से नर्सों के समर्पण, सेवा भावना और चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान को सम्मानित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई। समारोह में अस्पताल के संस्थापक सह वरीय सर्जन डॉ. पवन कुमार, डॉ. वर्षा सहित अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अस्पताल की नर्स डिम्पल कुमारी, पार्वती कुमारी, आशा कुमारी, पुष्पा कुमारी, रूपम कुमारी, सोनी कुमारी, सोनाली कुमारी, प्रियंका कुमारी, काजल समेत प्रशांत कुमार, अमरेंद्र कुमार, प्रीतम कुमार, राजीव, पप्पू, विभीषण, प्रवीण, सुमित और भावेश सहित अन्य कर्मियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. पवन कुमार ने कहा कि चिकित्सा सेवा में नर्सों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उनकी सेवा भावना, धैर्य और समर्पण मरीजों के उपचार को सफल बनाने में अहम योगदान देता है। उन्होंने सभी नर्सों को नर्स दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
वहीं डॉ. वर्षा ने कहा कि नर्सें केवल मरीजों का उपचार ही नहीं करतीं, बल्कि कठिन समय में उनका मनोबल बढ़ाने का भी कार्य करती हैं। नर्स दिवस उनके समर्पण और सेवा भावना को सम्मान देने का अवसर है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने नर्सों के योगदान को चिकित्सा व्यवस्था की मजबूत कड़ी बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




