
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 58वें जन्मदिवस पर मां कात्यायनी धाम में विशेष पूजा-अर्चना, वैदिक अनुष्ठान और भव्य भंडारे का आयोजन… उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना को लेकर न्यास समिति ने किया धार्मिक आयोजन : युवराज शंभू
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 58वें जन्मदिवस पर मां कात्यायनी धाम में विशेष पूजा-अर्चना, वैदिक अनुष्ठान और भव्य भंडारे का आयोजन…
उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना को लेकर न्यास समिति ने किया धार्मिक आयोजन : युवराज शंभू
खगड़िया/कौशी एक्सप्रेस। बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री सम्राट चौधरी के 58वें जन्मदिवस के अवसर पर सोमवार, 16 नवंबर 2026 को बागमती नदी के पावन तट पर धमारा घाट रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर अवस्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कात्यायनी धाम में विशेष पूजा-अर्चना, वैदिक अनुष्ठान एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।
मां कात्यायनी न्यास समिति की ओर से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करते हुए मां कात्यायनी के श्रीचरणों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक विधि-विधान से पूजा संपन्न हुई। इस दौरान भजन-कीर्तन एवं मंगलगीतों की प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिरस से भर दिया।
इस अवसर पर न्यास समिति के उपाध्यक्ष युवराज शंभू ने कहा कि बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का मां कात्यायनी शक्तिपीठ से पुराना जुड़ाव और गहरी आस्था रही है। मुख्यमंत्री बनने से पूर्व भी वे मां के दरबार में आकर आशीर्वाद प्राप्त कर चुके हैं तथा मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद भी यहां पूजा-अर्चना कर चुके हैं। उनके 58वें जन्मदिवस पर न्यास समिति की ओर से विशेष पूजा-अर्चना एवं भव्य भंडारे का आयोजन कर मां से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई है। उन्होंने कहा कि मां कात्यायनी की कृपा से मुख्यमंत्री बिहार के विकास और जनकल्याण के कार्यों में निरंतर आगे बढ़ते रहें, यही हम सभी की मंगलकामना है।
पूजा-अर्चना के उपरांत भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को भोजन कराया गया। न्यास समिति के सदस्यों ने भोजन सेवा एवं प्रसाद वितरण के माध्यम से सामाजिक सद्भाव, सेवा और समर्पण का संदेश दिया। मालूम हो कि आयोजन में न्यास समिति के उपाध्यक्ष युवराज शंभू, सचिव राजेंद्र पासवान, कोषाध्यक्ष श्रीमती सिम्पी कुमारी सहित नाथो चौधरी, विनोद यादव, मुरली यादव, त्रिभुवन कुमार, ललन यादव एवं धीरेन्द्र यादव समेत समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




