राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व डीजीपी अशोक कु. गुप्ता ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा…

राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व डीजीपी अशोक कु. गुप्ता ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा…

खगड़िया/ कोशी एक्सप्रेस/ आज 02 अगस्त 2023 बुधवार को गोगरी प्रखंड के ग्रीन पार्क विवाह भवन में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन का उदघाटन बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व डीजीपी अशोक कुमार गुप्ता, प्रधान महासचिव संजय कुमार वर्मा उर्फ डब्बू, उपाध्यक्ष सुजीत कुमार, महासचिव क्लेमेन्ट पीटर ,शाषिकेश राय, अनिल कुमार चौरसिया,युवा राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता नितेश कुमार एवं पूर्व नगर सभापति सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव,प्रधान महासचिव नंदलाल मंडल और आपदा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार उर्फ राजा चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता बुद्धजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार ने किया एवं मच संचालन जिला उपाध्यक्ष कैलाशचंद्र यादव ने किया।
पूर्व डीजीपी अशोक कुमार गुप्ता ने कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधित करते हुए कहा कि देश में भाजपा की सरकार जात – पात धर्मों के नाम पर आपस मे लड़ाना चाहती , मणिपुर में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है आदिवासियों के घर जलाये जा रहे हैं।छह हजार से ज्यादा प्राथमिकी हो चुका है ।अभी तक सरकार कारवाई करने में असफल हो रही है। मणिपुर के मुख्यमंत्री और देश के गृहमंत्री भी मौन धारण किये हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट को मजबूरन हस्तक्षेप कर वहाँ के डीजीपी को बुलानी परी है।मंहगाई चरम सीमा पर है आमजनता परेशान है और केंद्र में बैठी सरकार सिर्फ देश के राज्यों में बलवा करवाकर हिन्दू मुस्लिम करवाकर फिर से लोगों को बरगलाकर बोट लेने के चक्कर में है।लेकिन इस बार देश की जनता जग चुकी है देश से आर एस एस और मनुवादी सोच की सरकार संविधान को नहीं मानने वाली सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।
पूर्व नगर सभापति सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि बिहार के जातीय जनगणना पर से उच्च न्यायालय से रोक लगाने वाली याचिका खारिज हो जाने भाजपा के लोगों का षडयंत्र विफल हो गया। भाजपा ने प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से कानूनी व गैर-कानूनी, हर हथकंडे अपनाए, दुष्प्रचार और जातीय जनगणना पर रोक लगाने में कोई कसर बाकी नहीं रखी!
अब दलित, पिछड़ों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों का शत्रु भाजपा को चाहिए कि पूरे देश में जाति आधारित जनगणना करवा कर अपने बहुजन विरोधी पाप धोएं।
बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सम्मेलन में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, दिव्यांग प्रकोष्ठ और महिला प्रकोष्ठ संगठन विस्तार किया गया।
बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार ने संगठन का विस्तार करते हुए प्रो कुलदीप प्रसाद यादव, उपेंद्र प्रसाद यादव,कृष्णदेव प्रसाद यादव,ब्रह्मदेव सहनी, ब्रजनंदन यादव को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष,हलधर यादव,मिथलेस्वर प्रसाद यादव,धीरेंद्र कुमार, समसेर खां को जिला महासचिव जय किशोर यादव,विकास कुमार यादव ,इरशाद लालम,शशिभूषण यादव,सुधीर यादव को जिला सचिव मनोनीत कर मनोयन पत्र दिया।
दिव्यांग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष निभा भारती ने नूतन कुमारी को जिला सचिव, सुरेश मंडल को जिला उपाध्यक्ष, सपना कुमारी महिला उपाध्यक्ष और अकलेश भगत,मुन्ना कुमार राकेश कुमार, चंपा कुमारी,कुंदन पंडित को विभिन्न पदों पर मनोनित कर मनोयन पत्र दिया।
कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से मुखिया शम्भू चौरसिया,जिला,जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, महिला जिलाध्यक्ष रंजू सहनी, युवा जिलाध्यक्ष उदय यादव, जिला प्रवक्ता अजीत सरकार, चंद्रशेखर कुमार,पूर्व नगर पार्षद सह जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार, पंचायती प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजकिशोर राज,मजदूर प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अमित चौरसिया, शिल्पकार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बिनोद शर्मा, स्वछकार श्रमिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजा मलिक, जिला सचिव लड्डू रजक, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार,मानसी प्रखंड अध्यक्ष बरुण यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

 

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close