खगड़िया: कोशी कॉलेज में ‘भारतीय राजनीति और क्षेत्रीय दल’ विषय पर विभागीय सेमिनार आयोजित…प्राचार्य डॉ. जगन्नाथ प्रसाद ने कहा– भारतीय राजनीति की नींव हैं क्षेत्रीय दल

खगड़िया: कोशी कॉलेज में ‘भारतीय राजनीति और क्षेत्रीय दल’ विषय पर विभागीय सेमिनार आयोजित…प्राचार्य डॉ. जगन्नाथ प्रसाद ने कहा– भारतीय राजनीति की नींव हैं क्षेत्रीय दल…

खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ कोशी कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से 03 नवंबर 2026 को यूजी तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए ‘भारतीय राजनीति और क्षेत्रीय दल’ विषय पर विभागीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगन्नाथ प्रसाद ने की, जबकि सेमिनार के संयोजक की भूमिका डॉ. प्रियंका सिंह एवं डॉ. प्रभात कुमार ने निभाई।

इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. जगन्नाथ प्रसाद का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत और अभिनंदन किया गया। अपने नए प्राचार्य से मुलाकात और संवाद को लेकर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

सेमिनार को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. जगन्नाथ प्रसाद ने कहा कि “भारतीय राजनीति की नींव हैं क्षेत्रीय दल।” उन्होंने विषय की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था में क्षेत्रीय दलों की भूमिका और महत्व को रेखांकित किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने विषय से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस तरह के विभागीय सेमिनार को विद्यार्थियों के लिए राजनीतिक विषयों की समझ विकसित करने, विचारों के आदान-प्रदान और अकादमिक ज्ञान को विस्तार देने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया गया। मालूम हो कि कोशी कॉलेज के शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. जगन्नाथ प्रसाद से काफी उम्मीदें हैं। महाविद्यालय परिवार को आशा है कि उनके कार्यकाल में कोशी कॉलेज अपनी पुरानी प्रतिष्ठा और शैक्षणिक पहचान को पुनः प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close