खगड़िया के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी… 06 नवंबर को लगेगा जॉब कैंप… 14 प्रकार के पदों पर 100 रिक्तियों के लिए होगा चयन… 16 हजार तक मिलेगी सैलरी

खगड़िया के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी… 06 नवंबर को लगेगा जॉब कैंप… 100 पदों पर होगी बहाली… 16 हजार तक मिलेगी सैलरी…

खगड़िया / कौशी एक्सप्रेस/ प्राप्त सूचनानुसार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय, खगड़िया के परिसर में दिनांक 06 नवंबर 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस जॉब कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनी *Youth4jobs Foundation भाग ले रही है। इसके माध्यम से विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जॉब कैंप में कुल 14 प्रकार के पदों के लिए 100 रिक्तियां उपलब्ध हैं। इनमें हाउसकीपिंग एसोसिएट, सेलर फीडबैक एग्जीक्यूटिव, कस्टमर कॉलिंग एग्जीक्यूटिव, सेल्समैन, पंप अटेंडेंट, रेस्टोरेंट कस्टमर एग्जीक्यूटिव, मटेरियल हैंडलर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, रीच ट्रक ऑपरेटर, वैन डिलीवरी एग्जीक्यूटिव, प्रोडक्ट पिकर, नॉजल मैन (BPCL), किचन हेल्पर तथा पिकर/पैकर/लोडर के पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा सामान्यतः 18 से 35 वर्ष रखी गई है। कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 8,000 रुपये से 16,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। कुछ पदों पर PF की सुविधा भी उपलब्ध होगी। विभिन्न पदों के लिए पटना, सिवान, हाजीपुर, औरंगाबाद तथा बिहार के अन्य स्थानों पर कार्य करने का अवसर मिलेगा। कुछ पदों पर वर्क फ्रॉम होम की सुविधा भी उपलब्ध है।

जॉब कैंप में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 06 नवंबर 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे जिला नियोजनालय, खगड़िया के परिसर में उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं बायोडाटा के साथ उपस्थित हों।

जॉब कैंप में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर निबंधन कराना आवश्यक है। अभ्यर्थी उक्त पोर्टल पर अपना निबंधन सुनिश्चित करें।

जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के अधिक से अधिक इच्छुक एवं योग्य बेरोजगार युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है, ताकि वे रोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकें।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close