
गुलशन सिंह बने खगड़िया छात्र जदयू के जिलाध्यक्ष…अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने किया सम्मानित… बोलीं— छात्र जदयू को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी अब गुलशन सिंह के कंधों पर
गुलशन सिंह बने खगड़िया छात्र जदयू के जिलाध्यक्ष…अनुराधा कुशवाहा ने किया सम्मानित
बोलीं— छात्र जदयू को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी अब गुलशन सिंह के कंधों पर
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/जनता दल (यूनाइटेड) छात्र प्रकोष्ठ, खगड़िया के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुलशन सिंह के सम्मान में जिला जदयू कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष श्रीमती अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने गुलशन सिंह को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि गुलशन सिंह पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे छात्र-छात्राओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए छात्र जदयू संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती में युवाओं एवं छात्रों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। नए दायित्व के साथ छात्र जदयू को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और पार्टी की विचारधारा को छात्र-छात्राओं तक पहुंचाने की दिशा में प्रभावी पहल करने की जरूरत है। सम्मान समारोह में जिला उपाध्यक्ष पंकज पटेल, प्रभाकर चौधरी, अविनाश पासवान, जिला मीडिया प्रभारी राकेश पासवान शास्त्री, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष सावन कुमार, जिला महासचिव अनुज शर्मा, जयप्रकाश मौर्य सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता एवं साथी उपस्थित रहे।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




