खगड़िया: सड़क हादसे में घायलों की जान बचाएगी पीएम राहत योजना…1.5 लाख तक होगा कैशलेस इलाज: डीएम

खगड़िया: सड़क हादसे में घायलों की जान बचाएगी पीएम राहत योजना…1.5 लाख तक होगा कैशलेस इलाज: डीएम

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने और उनकी जान बचाने के उद्देश्य से बुधवार को समाहरणालय स्थित मुख्य सभा कक्ष में प्रधानमंत्री राहत योजना (PM RAHAT) के तहत कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी विक्रम विरकर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और दुर्घटना पीड़ितों को कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई।

कार्यशाला में बताया गया कि योजना के तहत पात्र सड़क दुर्घटना पीड़ितों को आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों में अधिकतम सात दिनों तक ₹1.5 लाख तक के कैशलेस उपचार की सुविधा देने का प्रावधान है। इसका उद्देश्य दुर्घटना के बाद शुरुआती महत्वपूर्ण समय में घायल व्यक्ति को समुचित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराकर मृत्यु दर में कमी लाना है।

प्रशिक्षण के दौरान दुर्घटना के बाद पहले एक घंटे यानी ‘गोल्डन आवर’ में चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के जिला रोलआउट प्रबंधक अनुराग कुमार ने योजना के प्रावधानों और इसके क्रियान्वयन से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी दी। दुर्घटना के 24 घंटे के भीतर अस्पताल में भर्ती कराने तथा पुलिस द्वारा दुर्घटना संबंधी विवरणों के सत्यापन की प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई।

जिलाधिकारी विक्रम विरकर ने संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और आम लोगों तक योजना की जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा दुर्घटना पीड़ितों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभाने की आवश्यकता बताई।

कार्यशाला में घायलों की मदद करने वाले नेक नागरिकों (गुड सेमेरिटन) को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया गया, ताकि लोग कानूनी प्रक्रियाओं के भय के बिना दुर्घटना पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आ सकें।

कार्यक्रम में सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी, परिवहन विभाग की टीम, आयुष्मान भारत योजना के जिला समन्वयक, विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष, संबंधित अस्पतालों के प्रतिनिधि एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला प्रशासन ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायलों की मदद के लिए आगे आने की अपील की। आपातकालीन सहायता के लिए 112 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close