खगड़िया को स्वास्थ्य सेवा में बड़ी सौगात: श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज एवं शहीद प्रभु नारायण अस्पताल लेवल-II ट्रॉमा सेंटर अधिसूचित… डॉ. विवेकानंद बोले—घायलों की जान बचाना मानवता की सबसे बड़ी सेवा

खगड़िया को स्वास्थ्य सेवा में बड़ी सौगात: श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज एवं शहीद प्रभु नारायण अस्पताल लेवल-II ट्रॉमा सेंटर अधिसूचित… डॉ. विवेकानंद बोले—घायलों की जान बचाना मानवता की सबसे बड़ी सेवा…

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ जिले में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने 23 अक्टूबर 2026 को जारी अधिसूचना के तहत परमानंदपुर स्थित श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज एवं शहीद प्रभु नारायण मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल को लेवल-II ट्रॉमा सेंटर के रूप में अधिसूचित किया है। इससे जिले में गंभीर रूप से घायल मरीजों के उपचार की व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

संस्थान के मीडिया प्रभारी अमरीष कुमार ने बताया कि खगड़िया और आसपास के क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं के कारण कई बार लोगों को गंभीर चोटें आती हैं। ऐसे मामलों में समय पर उचित चिकित्सा उपलब्ध कराना बेहद महत्वपूर्ण होता है। ट्रॉमा सेंटर के रूप में अधिसूचना मिलने से दुर्घटना पीड़ितों को बेहतर आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में संस्थान की भूमिका और महत्वपूर्ण होगी।

संस्थान के निदेशक एवं शिक्षाविद डॉ. विवेकानंद ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के लिए हर पल कीमती होता है। समय पर सही उपचार मिलने से किसी की जान बचाई जा सकती है और उसके परिवार को असहनीय दुख से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि संस्थान को लेवल-II ट्रॉमा सेंटर के रूप में अधिसूचित किया जाना गर्व का विषय होने के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। डॉ. विवेकानंद ने कहा कि चिकित्सा का उद्देश्य केवल बीमारियों का उपचार करना नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में मानव जीवन की रक्षा करना भी है। किसी घायल की जान बचाना और जरूरतमंद को जीवन की नई उम्मीद देना मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि संस्थान मानवीय संवेदना, सेवा भावना और समर्पण के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस पहल को सड़क दुर्घटना पीड़ितों की जान बचाने और क्षेत्र में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए कहा कि संस्थान का प्रयास रहेगा कि जरूरतमंद मरीजों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सके।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close