खगड़िया में शांतिपूर्ण दुर्गापूजा संपन्न.. विधायक बबलू कुमार मंडल ने जिलेवासियों के साथ जिला प्रशासन को दिया साधुवाद… दीपावली-छठ में भी सौहार्द बनाए रखने की अपील

खगड़िया में शांतिपूर्ण दुर्गापूजा संपन्न.. विधायक बबलू कुमार मंडल ने जिलेवासियों के साथ जिला प्रशासन को दिया साधुवाद… दीपावली-छठ में भी सौहार्द बनाए रखने की अपील

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ जिले में दुर्गापूजा का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने पर सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने जिलेवासियों, एनडीए कार्यकर्ताओं तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों को साधुवाद दिया है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, आपसी भाईचारे और प्रशासन की सजगता से दुर्गापूजा का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

विधायक ने जिलेवासियों की सराहना करते हुए कहा कि लोगों ने जिस समझदारी, संयम और सूझबूझ के साथ दुर्गापूजा मनाई, वह एक जागरूक एवं सुलझे हुए समाज की पहचान है। त्योहारों के दौरान शांति, सद्भाव और सामाजिक एकता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में दीपावली और लोक आस्था का महापर्व छठ मनाया जाएगा। ऐसे में सभी को सतर्कता बरतने के साथ आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना चाहिए। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि आगामी त्योहारों को भी शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

विधायक बबलू कुमार मंडल ने विश्वास जताया कि जिलेवासी इसी जिम्मेदारी, संयम और सामाजिक एकजुटता का परिचय देते हुए दीपावली एवं छठ महापर्व को भी शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग देंगे।

 

 

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close