
CM सम्राट चौधरी की पत्नी ममता कुशवाहा पहुंचीं खगड़िया… जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा के साथ मां दुर्गा के दरबार में टेका मत्था… NDA नेताओं सहित जिलावासियों ने किया भव्य स्वागत-अभिनंदन…
CM सम्राट चौधरी की पत्नी ममता कुशवाहा पहुंचीं खगड़िया… जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा के साथ मां दुर्गा के दरबार में टेका मत्था… NDA नेताओं सहित जिलावासियों ने किया भव्य स्वागत-अभिनंदन…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की धर्मपत्नी ममता कुशवाहा के खगड़िया आगमन पर जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत-अभिनंदन किया। इस दौरान ममता कुशवाहा ने अनुराधा कुमारी कुशवाहा एवं अन्य लोगों के साथ हरदासचक स्थित मां दुर्गा मंदिर, श्री दुर्गा स्थान, सन्हौली तथा आर्य समाज स्कूल परिसर स्थित मां दुर्गा मंदिर में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिरों में पूजा-अर्चना के दौरान माता रानी से समस्त खगड़िया जिलावासियों एवं बिहारवासियों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली और निरंतर प्रगति की मंगलकामना की गई। उनके आगमन को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर खगड़िया विधायक बबलू कुमार मंडल, परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, नगर सभापति अर्चना कुमारी, प्रदेश सचिव नीलम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार भोगला, पंकज पटेल, शंभू झा, प्रभाकर चौधरी, दीपक सिन्हा, निर्मला कुमारी, अविनाश पासवान, जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र महतो, संजय जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी राकेश पासवान शास्त्री, जिला महासचिव जयप्रकाश मौर्य, पार्वती देवी, जिला सचिव वंदना भारती, गीता कुमारी, सतीश, मंटू, मृत्युंजय, प्रीति वर्मा, सुनीता रानी एवं रीता कुमारी, हर्षवर्धन कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




