गौशाला मेला में ‘नशामुक्त खगड़िया’ और ‘प्लास्टिक मुक्त खगड़िया’ अभियान का आगाज…IMA अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार एवं सचिव डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने कहा—स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए नशामुक्ति और स्वच्छ पर्यावरण जरूरी

गौशाला मेला में ‘नशामुक्त खगड़िया’ और ‘प्लास्टिक मुक्त खगड़िया’ अभियान का आगाज…

IMA अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार एवं सचिव डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने कहा—स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए नशामुक्ति और स्वच्छ पर्यावरण जरूरी

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आज 25 नवंबर 2026 को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), खगड़िया के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार, सचिव डॉ. शैलेन्द्र कुमार, डॉ. निमिषा प्रिया, डॉ. एमडी रागिब , डॉ के कनिका सहित  प्रशांत भारती, प्रगति की सहभागिता में गौशाला मेला परिसर में ‘नशामुक्त खगड़िया’ एवं ‘प्लास्टिक मुक्त खगड़िया’ अभियान का शुभारंभ किया गया। बताया गया है कि जीवियोरा ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित जीवियोरा जन जागरूकता महोत्सव 2026 के तहत इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) एवं इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA), खगड़िया के सहयोग से इस अभियान की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर IMA अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर चुनौती है। तंबाकू, गुटखा और धूम्रपान जैसी आदतें कई गंभीर बीमारियों का कारण बनती हैं। विशेषकर युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए हर व्यक्ति को आगे आना होगा।

वहीं, IMA सचिव डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण का सीधा संबंध मानव स्वास्थ्य से है। प्लास्टिक प्रदूषण आज पर्यावरण के साथ-साथ मानव जीवन के लिए भी बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने, कचरे का उचित निस्तारण करने और स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की जरूरत है। उन्होंने आम लोगों से ‘प्लास्टिक मुक्त खगड़िया’ अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

अभियान के दौरान चिकित्सकों ने तंबाकू, गुटखा, धूम्रपान एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक किया। वहीं, गौशाला मेला परिसर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने का संकल्प लिया गया। दुकानदारों, व्यापारियों और मेला घूमने आए लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने तथा कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की गई।

जीवियोरा ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि संस्था का उद्देश्य इन अभियानों को महज जागरूकता कार्यक्रम तक सीमित रखना नहीं, बल्कि आम नागरिकों, युवाओं, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों की भागीदारी से इन्हें जनआंदोलन का स्वरूप देना है।

गौरतलब है कि जीवियोरा जन जागरूकता महोत्सव 2026 के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, खेल, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। संस्था ने जिलेवासियों से अभियान से जुड़कर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

आइए, मिलकर संकल्प लें—नशामुक्त खगड़िया, प्लास्टिक मुक्त खगड़िया!

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close