
खगड़िया नगर परिषद में हड़ताल पर लगा विराम… जनप्रतिनिधियों की पहल लाई रंग… सांसद राजेश वर्मा, सदर विधायक बबलू मंडल, सभापति अर्चना कुमारी और सशक्त स्थायी समिति के हस्तक्षेप से काम पर लौटे कर्मी
खगड़िया नगर परिषद में हड़ताल पर लगा विराम…
जनप्रतिनिधियों की पहल लाई रंग…
सांसद राजेश वर्मा, सदर विधायक बबलू मंडल, सभापति अर्चना कुमारी और सशक्त स्थायी समिति के हस्तक्षेप से काम पर लौटे कर्मी
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ नगर परिषद खगड़िया में कर्मियों की हड़ताल समाप्त कराने को लेकर जनप्रतिनिधियों की संयुक्त पहल सफल रही। नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने बताया कि खगड़िया के लोकप्रिय सांसद राजेश वर्मा एवं सदर विधायक बबलू कुमार मंडल की पहल के साथ नगर सभापति अर्चना कुमारी और सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई है। जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप और कर्मियों के साथ बातचीत के बाद हड़ताल समाप्त हुई तथा कर्मी पुनः काम पर लौट आए। इससे शहर की बाधित व्यवस्थाओं को सामान्य बनाने की उम्मीद जगी है।
दरअसल, नगर परिषद कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से शहर की साफ-सफाई सहित कई आवश्यक नागरिक सेवाएं प्रभावित हो रही थीं। नगर परिषद के दैनिक कार्यों में व्यवधान उत्पन्न होने से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सांसद राजेश वर्मा, सदर विधायक बबलू कुमार मंडल, नगर सभापति अर्चना कुमारी एवं सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों ने पहल करते हुए कर्मियों से बातचीत की और गतिरोध समाप्त कराने का प्रयास किया।
जनप्रतिनिधियों की समझाइश के बाद काम पर लौटे कर्मी
कर्मियों के साथ बातचीत के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नगर परिषद जनता की संस्था है और इसके कामकाज में उत्पन्न किसी भी विवाद या मतभेद का खामियाजा आम नागरिकों को नहीं भुगतना चाहिए। साफ-सफाई, नागरिक सुविधाएं और अन्य आवश्यक सेवाएं जनहित से सीधे जुड़ी हैं। इसलिए सभी को आपसी समन्वय और जिम्मेदारी के साथ काम करना चाहिए। जनप्रतिनिधियों की पहल के बाद कर्मियों ने हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का निर्णय लिया।
कार्यपालक पदाधिकारी की भूमिका पर जनप्रतिनिधियों ने उठाए सवाल
हड़ताल के पूरे प्रकरण को लेकर नगर सभापति अर्चना कुमारी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने कार्यपालक पदाधिकारी सिंधु कमल की भूमिका पर सवाल उठाए। जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि कर्मियों के बीच उत्पन्न असमंजस और संवादहीनता के कारण हड़ताल की स्थिति बनी, जिससे नगर परिषद का कामकाज प्रभावित हुआ और आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर उत्पन्न समस्याओं का समाधान बातचीत और आपसी समन्वय से होना चाहिए, ताकि नगर की आवश्यक सेवाएं बाधित न हों।
जनता की सुविधा और नगर का विकास सर्वोपरि : अर्चना कुमारी
नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद जनता की संस्था है और इसकी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कर्मियों की हड़ताल से शहर की साफ-सफाई और अन्य जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे थे, जिससे आम नागरिकों को परेशानी हो रही थी। ऐसी स्थिति में जनप्रतिनिधियों ने पहल कर कर्मियों से बातचीत की और उन्हें काम पर लौटने के लिए समझाया। उन्होंने कहा कि आपसी विवाद और मतभेद को बातचीत के जरिए सुलझाना चाहिए। जनता की सुविधा, नगर की स्वच्छता और विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सभी को मिलकर काम करना होगा।
इन जनप्रतिनिधियों ने निभाई सक्रिय भूमिका
हड़ताल समाप्त कराने की इस पहल में उप सभापति शबनम ज़बीन, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य शिवराज यादव एवं बबलू कुमार, प्रतिनिधि रणवीर कुमार एवं मोहम्मद साहब उद्दीन, वार्ड पार्षद रंजीत सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि जैबु महतो एवं पप्पू यादव तथा नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
जनप्रतिनिधियों ने कर्मियों से नगरहित में पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की। हड़ताल समाप्त होने के बाद अब शहरवासियों को नगर परिषद की सेवाएं फिर से नियमित होने और प्रभावित कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




