खगड़िया: इटवा स्लुइस गेट मरम्मत में 16.90 लाख की निकासी पर सवाल… लोजपा (रामविलास) जिलाध्यक्ष मनीष कुमार ने डीएम से की जांच की मांग

खगड़िया: इटवा स्लुइस गेट मरम्मत में 16.90 लाख की निकासी पर सवाल… लोजपा (रामविलास) जिलाध्यक्ष मनीष कुमार ने डीएम से की जांच की मांग

खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ इटवा स्लुइस गेट की विशेष मरम्मत एवं रखरखाव के नाम पर 16.90 लाख रुपये की राशि खर्च किए जाने को लेकर अनियमितता के आरोप सामने आए हैं। इस मामले में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में मनीष कुमार ने स्थानीय किसानों द्वारा उपलब्ध कराए गए निविदा विवरण का हवाला देते हुए बताया है कि निविदा संख्या NIT 13/2025-26/IMD SAMASTIPUR/GR 04 के तहत इटवा स्लुइस गेट की विशेष मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य कराया जाना था। इसके लिए मेसर्स विश्वनाथ प्रसाद को कार्यादेश संख्या PO #71401, दिनांक 17 जुलाई 2026 को जारी किया गया था।

मनीष कुमार ने स्थानीय किसानों के हवाले से आरोप लगाया है कि संबंधित ठेकेदार द्वारा निर्धारित प्राक्कलन एवं कार्यादेश के अनुरूप मरम्मत कार्य नहीं कराया गया। आरोप है कि इटवा स्लुइस गेट के पास केवल रंग-रोगन कराकर 16.90 लाख रुपये की निकासी कर ली गई। उन्होंने इस पूरे मामले को सरकारी राशि के उपयोग और कार्य की गुणवत्ता से जुड़ा गंभीर विषय बताया है।

उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी गठित करने की मांग की है। साथ ही स्वीकृत प्राक्कलन, कार्यादेश, मापी पुस्तिका (एमबी), भुगतान अभिलेखों की जांच कराने तथा स्थल पर कराए गए कार्यों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

पत्र में कहा गया है कि जांच के दौरान यदि किसी प्रकार की वित्तीय या तकनीकी अनियमितता सामने आती है, तो संबंधित ठेकेदार एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। मनीष कुमार ने प्रशासन से पूरे मामले की पारदर्शी जांच कर सरकारी राशि के वास्तविक उपयोग की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

इस मौके पर लेबर सेल जिलाध्यक्ष राम तनिक मंडल, युवा जिलाध्यक्ष दीपक पासवान, जिला उपाध्यक्ष रामरतन पासवान, जिला सचिव रंजन कुमार, सदर प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार, जिला सचिव सुरेंद्र कुमार, चौथम प्रखंड अध्यक्ष रामप्रीत गुप्ता, अलौली प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

 

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close