जदयू की विस्तारित प्रदेश कमिटी में तीन उपाध्यक्ष, आठ महासचिव व 11 सचिव नियुक्त… 52 नेताओं को जिला प्रभारी की भी मिली जिम्मेदारी, जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं…बोलीं– संगठन को नई मजबूती देने में निभाएंगे अहम भूमिका

जदयू की विस्तारित प्रदेश कमिटी में तीन उपाध्यक्ष, आठ महासचिव व 11 सचिव नियुक्त…

52 नेताओं को जिला प्रभारी की भी मिली जिम्मेदारी… जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं...बोलीं– संगठन को नई मजबूती देने में निभाएंगे अहम भूमिका

खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा द्वारा आज गुरुवार को पार्टी की विस्तारित प्रदेश कमिटी की सूची जारी किए जाने पर खगड़िया जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कमिटी का विस्तार संगठन को मजबूत और अधिक सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नई टीम में अनुभवी एवं समर्पित नेताओं को जिम्मेदारी मिलने से पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे तथा पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

जदयू की विस्तारित प्रदेश कमिटी में इन्हें मिली जिम्मेदारी

प्रदेश उपाध्यक्ष

  1. रामचरित्र सिंह
  2. विजय सहनी
  3. विश्वनाथ सिंह

प्रदेश महासचिव

  1. रणधीर सिंह
  2. राज कुमार सिंह
  3. अमर कुमार चौधरी उर्फ भगवान चौधरी
  4. डॉ. अजय कुमार
  5. मुर्तुजा अली कैसर
  6. राजकुमार झा
  7. रघुनाथ शर्मा
  8. ओमप्रकाश सिंह सेतु

प्रदेश महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी IT

  1. मनीष कुमार

प्रदेश सचिव

  1. श्याम कुमार राय
  2. अंजनी कुमार सिंह
  3. विजय विश्वकर्मा
  4. अभिषेक पटेल
  5. सुद्दुद साई
  6. शिवेश कुमार
  7. राहुल सरीन
  8. राहुल खंडेलवाल
  9. मोहन सिंह चंद्रवंशी
  10. राजेश पाल
  11. रंजन बिंद

जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने प्रदेश नेतृत्व के इस निर्णय का स्वागत करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि नई प्रदेश कमिटी के सामूहिक प्रयासों से जदयू का संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान और प्रभावी बनेगा।

जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने जनता दल (यू) के नवनियुक्त जिला प्रभारियों को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सभी नवनियुक्त जिला प्रभारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close