नगर परिषद खगड़िया की कार्यशैली पर सांसद राजेश वर्मा का कड़ा रुख…कार्यपालक पदाधिकारी सिंधु कमल के तत्काल स्थानांतरण की मांग… नगर विकास मंत्री को लिखा पत्र… विकास कार्यों में देरी, प्रशासनिक समन्वय की कमी और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की अनदेखी पर जताई गंभीर चिंता 

नगर परिषद खगड़िया की कार्यशैली पर सांसद राजेश वर्मा का कड़ा रुख…

कार्यपालक पदाधिकारी सिंधु कमल के तत्काल स्थानांतरण की मांग…

नगर विकास मंत्री को लिखा पत्र…

विकास कार्यों में देरी, प्रशासनिक समन्वय की कमी और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की अनदेखी पर जताई गंभीर चिंता 

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ नगर परिषद खगड़िया की बिगड़ती प्रशासनिक व्यवस्था, विकास कार्यों में देरी एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की अनदेखी को गंभीरता से लेते हुए सांसद श्री राजेश वर्मा ने बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री को पत्र लिखकर कार्यपालक पदाधिकारी श्री सिंधु कमल के तत्काल स्थानांतरण की मांग की है।

मालूम हो कि सांसद ने अपने पत्र में नगर परिषद की वर्तमान प्रशासनिक स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा है कि नगर परिषद का सुचारु संचालन, जनप्रतिनिधियों का सम्मान और शहर का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। लेकिन वर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी की कार्यशैली के कारण नगर परिषद के विकास कार्य गंभीर रूप से प्रभावित होने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि नगर परिषद की सभापति श्रीमती अर्चना कुमारी एवं विभिन्न वार्ड पार्षदों द्वारा लगातार यह शिकायत की जा रही है कि कार्यपालक पदाधिकारी की कार्यशैली के कारण सड़क एवं नाला निर्माण, साफ-सफाई, आवश्यक नागरिक सुविधाओं तथा अन्य जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब हो रहा है। इसके साथ ही निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा, उनके साथ समन्वय का अभाव तथा बोर्ड की बैठकों के संचालन में उत्पन्न बाधाओं के कारण नगर परिषद की सामान्य प्रशासनिक व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

सांसद ने पत्र में कहा है कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि जिस पदाधिकारी की जिम्मेदारी जनहित के कार्यों को गति देना और जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना है, उनकी कार्यशैली ही नगर के विकास में अवरोध का कारण बन रही है। ऐसी स्थिति न केवल लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की गरिमा के प्रतिकूल है, बल्कि इससे नगर परिषद की छवि भी प्रभावित हो रही है और आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सांसद राजेश वर्मा ने नगर विकास एवं आवास मंत्री से आग्रह किया है कि नगर परिषद खगड़िया के सुचारु संचालन, जनप्रतिनिधियों की गरिमा एवं व्यापक जनहित को ध्यान में रखते हुए वर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी श्री सिंधु कमल का अविलंब स्थानांतरण किया जाए। साथ ही उनके स्थान पर किसी योग्य, संवेदनशील एवं विकासोन्मुख पदाधिकारी की पदस्थापना सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि विभाग इस गंभीर मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई करेगा, ताकि खगड़िया नगर परिषद के बाधित विकास कार्यों को पुनः गति मिल सके और शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी पहल हो सके।

विदित हो कि सांसद द्वारा मंत्री को पत्र लिखे जाने के बाद नगर परिषद खगड़िया की प्रशासनिक व्यवस्था और कार्यपालक पदाधिकारी के स्थानांतरण की मांग को लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग की अगली कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close