
सिर्फ महोत्सव नहीं, स्वच्छ खगड़िया का संकल्प भी… जीवियोरा की पहल से गौशाला मेला परिसर में लगातार चल रहा ‘प्लास्टिक मुक्त अभियान’…स्वच्छ शहर बनाने की अनूठी पहल
सिर्फ महोत्सव नहीं, स्वच्छ खगड़िया का संकल्प भी…
जीवियोरा की पहल से गौशाला मेला परिसर में लगातार चल रहा ‘प्लास्टिक मुक्त अभियान’…
स्वच्छ शहर बनाने की अनूठी पहल…
खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से जीवियोरा ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से गौशाला मेला परिसर में लगातार ‘प्लास्टिक मुक्त खगड़िया’ अभियान चलाया जा रहा है। जीवियोरा जन जागरूकता महोत्सव-2026 के अंतर्गत प्रत्येक सुबह आयोजित इस अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
अभियान के दौरान फाउंडेशन की टीम मेला परिसर में नियमित रूप से साफ-सफाई कर प्लास्टिक कचरे को एकत्रित कर रही है। साथ ही दुकानदारों, स्थानीय व्यवसायियों, आगंतुकों एवं आम नागरिकों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इसके स्थान पर पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
फाउंडेशन की इस पहल का उद्देश्य केवल मेला परिसर को स्वच्छ रखना ही नहीं, बल्कि शहरवासियों में स्वच्छता को दैनिक जीवन की आदत बनाने की भावना विकसित करना भी है। संस्था का मानना है कि स्वच्छ और सुंदर खगड़िया का निर्माण तभी संभव है, जब प्रशासन के साथ-साथ समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझे और सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने से बचे।
इस अवसर पर जीवियोरा ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन के निदेशक प्रशांत कुमार भारती ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल महोत्सव का आयोजन करना नहीं, बल्कि इसके माध्यम से समाज में सकारात्मक और स्थायी बदलाव लाना है। प्लास्टिक मुक्त खगड़िया का सपना तभी साकार होगा, जब हर नागरिक इस अभियान से जुड़ेगा और स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझेगा।
उन्होंने शहरवासियों, दुकानदारों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का कम उपयोग, कचरे का उचित निस्तारण और सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई के प्रति जागरूकता ही स्वच्छ शहर की पहचान बनेगी।
अभियान के दौरान फाउंडेशन की सचिव डॉ. के. कनिका, सीईओ प्रगति, चीफ कोऑर्डिनेटर इवेंट संतोष कुमार, देवाशीष रमन, स्मृति सेन एवं ज्वाइंट सेक्रेटरी सौरभ कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
फाउंडेशन की ओर से नागरिकों को संदेश दिया गया कि ‘न प्लास्टिक फैलाएंगे, न फैलाने देंगे, स्वच्छ खगड़िया और सुंदर खगड़िया बनाएंगे।’
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




