डॉ. विवेकानंद के ‘मिशन-2030’ संकल्प को मिलेगी नई उड़ान…6 दिसंबर को कविता स्पोर्ट्स एकेडमी के नेतृत्व में खगड़िया में होगी भव्य मैराथन दौड़… ‘स्वस्थ खगड़िया–समृद्ध खगड़िया’ के संदेश के साथ होगा आयोजन…

डॉ. विवेकानंद के ‘मिशन-2030’ संकल्प को मिलेगी नई उड़ान…

6 दिसंबर को कविता स्पोर्ट्स एकेडमी के नेतृत्व में खगड़िया में होगी भव्य मैराथन दौड़…

‘स्वस्थ खगड़िया–समृद्ध खगड़िया’ के संदेश के साथ होगा आयोजन…

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने, युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आगामी 6 दिसंबर 2026 को भव्य मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। ‘मिशन-2030 खगड़िया’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम की थीम ‘स्वस्थ खगड़िया–समृद्ध खगड़िया’ रखी गई है।

इस मैराथन दौड़ का आयोजन कविता स्पोर्ट्स एकेडमी, खगड़िया द्वारा किया जा रहा है, जबकि खगड़िया का गौरव मेडिकल संस्थान श्याम लाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज एवं शहीद प्रभु नारायण मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल,  खगड़िया इस आयोजन का प्रायोजक (स्पॉन्सर) होगा।

मालूम हो कि जिले के लोकप्रिय मेडिकल कॉलेज के संस्थापक सह निदेशक डॉ. विवेकानंद के संकल्प और सहयोग से इस पहल को आगे बढ़ाया जा रहा है। कविता स्पोर्ट्स एकेडमी की डायरेक्टर कविता गुप्ता आयोजन की मुख्य जिम्मेदारी संभालेंगी।

डॉ. विवेकानंद ने कहा कि खगड़िया को स्वस्थ, सशक्त और विकसित जिले के रूप में स्थापित करना उनका संकल्प है। इसके लिए खेल, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता को जनआंदोलन का रूप देना जरूरी है। मैराथन दौड़ केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि लोगों को नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि मिशन-2030 के माध्यम से खगड़िया को विकास की नई पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

कविता स्पोर्ट्स एकेडमी की युवा डायरेक्टर कविता गुप्ता ने बताया कि श्याम लाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज के संस्थापक सह निदेशक डॉ. विवेकानंद जी का पावन संकल्प ‘मिशन-2030’ खगड़िया को स्वास्थ्य, खेल और विकास के क्षेत्र में नई पहचान दिलाना है। इसी संकल्प को साकार करने तथा जनभागीदारी से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से 6 दिसंबर 2026 को मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से युवाओं, खिलाड़ियों और आम नागरिकों को फिटनेस, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जाएगा। हमारा प्रयास है कि ‘स्वस्थ खगड़िया–समृद्ध खगड़िया’ का संदेश जन-जन तक पहुंचे और अधिक से अधिक लोग इस पहल से जुड़ें।

विदित हो कि आयोजन में युवाओं, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और आम नागरिकों की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा। मैराथन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र (सर्टिफिकेट) देकर सम्मानित किया जाएगा, ताकि उनका उत्साह बढ़े और खेल के प्रति अन्य युवाओं की रुचि भी विकसित हो।

कविता स्पोर्ट्स एकेडमी की इस पहल का उद्देश्य जिले में खेल प्रतिभाओं को उचित मंच देना और फिटनेस के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना है।

‘Fit Khagaria, Strong Khagaria, Smart Khagaria’ के संदेश के साथ आयोजित यह मैराथन स्वस्थ खगड़िया और समृद्ध खगड़िया के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बनने की उम्मीद है।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close