खगड़िया में 24 नवंबर का नीतीश संवाद होगा ऐतिहासिक: बबलू मंडल, विधायक 

खगड़िया में 24 नवंबर का नीतीश संवाद होगा ऐतिहासिक: बबलू मंडल, विधायक

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/भदास दक्षिणी पंचायत स्थित साधुबाबा स्थान परिसर में गुरुवार को आगामी 24 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले ‘सुशासन दिवस सह नीतीश संवाद’ कार्यक्रम की सफलता को लेकर जदयू की ओर से नीतीश परिचर्चा आयोजित की गई। सदर प्रखंड जदयू अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक सह जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रगतिशील बिहार के निर्माता नीतीश कुमार के 2005 से 2025 तक के कार्यकाल में विकास, सुशासन और सामाजिक बदलाव के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, रोजगार, उद्योग, युवाओं को नौकरी तथा महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों को उन्होंने विस्तार से बताया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि नीतीश कुमार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तथा जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि आगामी 24 नवंबर को खगड़िया शहर स्थित खेल भवन में आयोजित होने वाला ‘सुशासन दिवस सह नीतीश संवाद’ कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। इसकी सफलता के लिए सभी कार्यकर्ता आपसी एकजुटता और पूरी सक्रियता के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

परिचर्चा के दौरान कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही विकास, सुशासन और जनकल्याण के संदेश को आम लोगों तक पहुंचाने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

मौके पर जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष अविनाश पासवान, सुमित सिंह, जिला महासचिव कमल किशोर पटेल एवं नीलकमल पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close