
खगड़िया: ‘संकल्प संध्या’ का जिले के अन्य विद्यालयों में भी होगा विस्तार… डीडीसी श्रेया श्री ने मथुरापुर उच्च माध्यमिक विद्यालय में संध्याकालीन कक्षाओं का लिया जायजा…विद्यार्थियों से किया संवाद… नियमित अध्ययन और अनुशासन को बताया सफलता की कुंजी
खगड़िया: ‘संकल्प संध्या’ का जिले के अन्य विद्यालयों में भी होगा विस्तार… डीडीसी श्रेया श्री ने मथुरापुर उच्च माध्यमिक विद्यालय में संध्याकालीन कक्षाओं का लिया जायजा…
विद्यार्थियों से किया संवाद…
नियमित अध्ययन और अनुशासन को बताया सफलता की कुंजी
खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ 19 नवंबर। जिले में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में शिक्षा विभाग की अभिनव पहल ‘संकल्प संध्या’ को अब और व्यापक स्वरूप देने की तैयारी है। इसी कड़ी में उप विकास आयुक्त श्रेया श्री ने बुधवार की संध्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, मथुरापुर में संचालित निःशुल्क संध्याकालीन शिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षण व्यवस्था का जायजा लेने के साथ विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद भी किया।
निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने छात्र-छात्राओं से उनकी पढ़ाई, कठिन विषयों और भविष्य के लक्ष्यों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों से कार्यक्रम के माध्यम से मिल रहे शैक्षणिक लाभ और उनके अनुभवों को भी जाना।
उन्होंने विद्यार्थियों की सुरक्षा, शिक्षण व्यवस्था, बैठने की सुविधा, पर्याप्त रोशनी सहित अन्य आवश्यक संसाधनों का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को संध्याकालीन कक्षाओं के बेहतर एवं सुचारु संचालन के लिए जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर डीडीसी श्रेया श्री ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने बच्चों को समय का सदुपयोग करते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी।
डीडीसी ने ‘संकल्प संध्या’ कार्यक्रम के विस्तार पर जोर देते हुए जिले के अन्य उच्च माध्यमिक विद्यालयों में भी संध्याकालीन कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए। इससे अधिक से अधिक विद्यार्थियों को निःशुल्क अतिरिक्त शैक्षणिक सहयोग मिल सकेगा और उन्हें अपनी पढ़ाई बेहतर बनाने का अवसर प्राप्त होगा।
संकल्प हमारा, उज्ज्वल भविष्य हर बच्चे का! यही संदेश अब जिले के अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाने की तैयारी है।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




