खगड़िया में जिला स्तरीय सुशासन दिवस ‘नीतीश संवाद’ की सफलता को लेकर जदयू ने कसी कमर…24 नवंबर को होगा भव्य आयोजन…जिलाध्यक्ष अनुराधा कुशवाहा ने 18 नेताओं को सौंपी प्रखंड एवं नगर की जिम्मेदारी…

खगड़िया में जिला स्तरीय सुशासन दिवस ‘नीतीश संवाद’ की सफलता को लेकर जदयू ने कसी कमर…24 नवंबर को होगा भव्य आयोजन…जिलाध्यक्ष अनुराधा कुशवाहा ने 18 नेताओं को सौंपी प्रखंड एवं नगर की जिम्मेदारी…

खगड़िया/कौशी एक्सप्रेस। आगामी 24 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय सुशासन दिवस कार्यक्रम ‘नीतीश संवाद’ को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पार्टी ने जिला स्तर से लेकर पंचायत, वार्ड, प्रखंड एवं नगर स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति बनाई है। इसी कड़ी में जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने जिले के विभिन्न प्रखंडों, नगर परिषद एवं नगर पंचायत क्षेत्रों के लिए कुल 18 पार्टी नेताओं को प्रभारी एवं सह प्रभारी मनोनीत कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिलाध्यक्ष द्वारा जारी मनोनयन पत्र में सभी प्रभारियों को अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम की व्यापक तैयारी करने का निर्देश दिया गया है। पार्टी का लक्ष्य है कि जिला स्तरीय सुशासन दिवस ‘नीतीश संवाद’ का संदेश गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचे तथा कार्यक्रम में संगठन के सभी स्तरों की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित हो।

इन नेताओं को मिली प्रखंड एवं नगर की जिम्मेदारी

जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा द्वारा जारी सूची के अनुसार, अलौली प्रखंड के लिए जिला उपाध्यक्ष लोहा सिंह एवं जिला महासचिव दिलीप कुमार चौधरी को प्रभारी एवं सह प्रभारी बनाया गया है। खगड़िया सदर में दीपक कुमार सिन्हा एवं अविनाश पासवान को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के लिए राजकुमार फोगला एवं अनिल जायसवाल को मनोनीत किया गया है।

इसी प्रकार मानसी प्रखंड में प्रमोद कुमार सिंह एवं सुशांत यादव, चौथम में सुबोध कुमार विजय एवं विकास कुमार पान तथा बेलदौर में नूतन सिंह पटेल एवं राजेश कुमार सिंह को प्रभारी एवं सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, परबत्ता प्रखंड में सुनील कुमार सिंह एवं अरविंद कुमार सिंह, गोगरी नगर परिषद क्षेत्र में मो. फिरदौस आलम एवं गणेश पटेल तथा गोगरी प्रखंड में श्रीकांत सिंह कुशवाहा एवं मो. नासीर इकबाल को संगठनात्मक तैयारियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

17 से 22 नवंबर तक चलेगा बैठकों और जनजागरण का अभियान

जारी दिशा-निर्देश के अनुसार, सभी मनोनीत प्रभारी एवं सह प्रभारी 17 से 19 नवंबर तक अपने-अपने क्षेत्रों में पंचायत एवं वार्ड स्तर पर स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इन बैठकों में जिला स्तरीय सुशासन दिवस ‘नीतीश संवाद’ की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की भागीदारी, क्षेत्रवार जिम्मेदारियों और आयोजन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

इसके बाद 20 से 22 नवंबर तक प्रखंड स्तर पर बैठक आयोजित कर संगठनात्मक तैयारियों को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर जनजागरण अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम से जोड़ने की पहल की जाएगी। सभी प्रभारियों को आपसी समन्वय, संगठनात्मक अनुशासन एवं सक्रियता के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर तैयारियां पूरी करने को कहा गया है।

विधायकों को भी सौंपी गई क्षेत्रीय नेतृत्व की जिम्मेदारी

मनोनयन पत्र में यह भी निर्देश दिया गया है कि संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के माननीय विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में पंचायत, वार्ड एवं प्रखंड स्तरीय कार्यक्रमों का नेतृत्व करेंगे। इससे संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करते हुए कार्यक्रम की तैयारियों को व्यापक स्वरूप देने की योजना है।

जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने पार्टी के सभी जिला पदाधिकारियों, प्रखंड अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों, पंचायत एवं वार्ड स्तर के पदाधिकारियों तथा समर्पित कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता के साथ इस अभियान में जुटने की अपील की है। उन्होंने सभी साथियों से आपसी समन्वय बनाकर निर्धारित कार्यक्रमों को सफल बनाने और अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।

जदयू की इस संगठनात्मक पहल से स्पष्ट है कि पार्टी आगामी 24 नवंबर को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय सुशासन दिवस ‘नीतीश संवाद’ को व्यापक जनभागीदारी वाला कार्यक्रम बनाने की तैयारी में जुट गई है। पंचायत से लेकर जिला स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने की दिशा में संगठन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close