छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर सक्रिय हुए विधायक बबलू मंडल… बूढ़ी गंडक के घाटों का लिया जायजा… बोले– श्रद्धालुओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं…

छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर सक्रिय हुए विधायक बबलू मंडल… बूढ़ी गंडक के घाटों का लिया जायजा… बोले– श्रद्धालुओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं…

खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/  लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से सदर विधायक सह जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने बुधवार को शहर से सटे बूढ़ी गंडक नदी के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की भौगोलिक स्थिति, जलस्तर और व्रतियों के आवागमन से जुड़ी सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही स्थानीय लोगों से पर्व की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान विधायक ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि छठव्रतियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यकतानुसार प्रशासनिक स्तर पर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की पहल की जाएगी। उन्होंने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, पहुंच पथ, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की अपेक्षा जताई।

इस अवसर पर विधायक बबलू कुमार मंडल ने श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि छठ महापर्व आस्था, अनुशासन और पवित्रता का प्रतीक है। पर्व की खुशियां तभी सार्थक होंगी, जब प्रत्येक व्रती और श्रद्धालु सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों से सावधानी बरतने तथा गहरे पानी में नहीं जाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि नदी के जलस्तर और घाटों की स्थिति को देखते हुए श्रद्धालु निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही अर्घ्य अर्पित करें। साथ ही प्रशासन एवं स्थानीय स्वयंसेवकों के निर्देशों का पालन करें, ताकि महापर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।

निरीक्षण के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा, वार्ड पार्षद चंद्रशेखर कुमार, पप्पू यादव, गुग्गू यादव, जदयू नेता सिद्धांत सिंह छोटू, मोहम्मद नसीम, मनीष कुमार एवं पिंकू कुमार सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद थे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close