खगड़िया में 24 नवंबर को ‘नीतीश संवाद–सुशासन दिवस’ को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज…10 नवंबर को जदयू की महत्वपूर्ण बैठक : अनुराधा कुमारी कुशवाहा

24 नवंबर को ‘नीतीश संवाद–सुशासन दिवस’ को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज…10 नवंबर को जदयू की महत्वपूर्ण बैठक : अनुराधा कुमारी कुशवाहा

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आगामी 24 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले ‘नीतीश संवाद–सुशासन दिवस’ कार्यक्रम को भव्य, ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में जनता दल (यूनाइटेड), खगड़िया की ओर से कार्यक्रम की तैयारियों एवं सफल आयोजन की रूपरेखा तय करने के लिए मंगलवार 10 नवंबर को महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है।

जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी ने बताया कि बैठक सुबह 11 बजे शहर के चन्द्रनगर रांको स्थित जिला प्रधान कार्यालय, जदयू परिसर में आयोजित होगी। बैठक में आगामी कार्यक्रम की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा और विभिन्न स्तरों पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बैठक में माननीय विधायकगण, पूर्व विधायकगण, जिला कार्यक्रम प्रभारी, जिला पदाधिकारीगण, प्रखंड अध्यक्षगण, विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षगण, पंचायत अध्यक्षगण, वरिष्ठ नेतागण एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य है।

जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों, सुशासन, न्याय के साथ विकास और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत को आम जनता तक पहुंचाना है। इसके जरिए सरकार की उपलब्धियों का व्यापक प्रसार किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी ने सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर बैठक में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी साथियों के महत्वपूर्ण सुझावों और सक्रिय सहभागिता से 24 नवंबर को आयोजित होने वाले ‘नीतीश संवाद–सुशासन दिवस’ कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाया जाएगा।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close