दिल्ली हादसे में बोबिल पंचायत के पांच मजदूरों की मौत पर जदयू जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने जताया शोक…. मृतक मजदूरों के परिजनों के प्रति व्यक्त की गहरी संवेदना

दिल्ली हादसे में बोबिल पंचायत के पांच मजदूरों की मौत पर जदयू जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने जताया शोक…. मृतक मजदूरों के परिजनों के प्रति व्यक्त की गहरी संवेदना…

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ दिल्ली के दरियागंज स्थित अजमेरी गेट-चावड़ी बाजार इलाके में निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत की छत की ढलाई के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गई। इनमें खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड अंतर्गत बोबिल पंचायत के पांच मजदूर शामिल हैं। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। दीपावली के त्योहार की खुशियां इन परिवारों के लिए पलभर में मातम में बदल गईं।

हादसे के बाद मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए लगातार चार दिनों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। मृतकों में हनुमाननगर वार्ड संख्या-4 निवासी संजीत राम (35 वर्ष) तथा बेसी बासा वार्ड संख्या-2 निवासी पंकज शर्मा (43 वर्ष), संटुन मुखिया (22 वर्ष), बिपिन राम (40 वर्ष) और दिनेश साह (50 वर्ष) शामिल हैं। इनके अलावा सहरसा जिले के चौथम बासा निवासी किशोरी साह तथा दरभंगा जिले के एक अन्य मजदूर की भी हादसे में मौत हुई है।

रविवार देर शाम संजीत राम और पंकज शर्मा के शव पैतृक गांव पहुंचते ही परिजनों की चीख-पुकार से पूरा गांव गमगीन हो गया। वहीं, शेष तीन मजदूरों के शव सोमवार तक गांव पहुंचने की उम्मीद जताई गई है।

इस दर्दनाक घटना पर जदयू के जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत के ढहने से बेलदौर प्रखंड के पांच मजदूरों की असामयिक मौत की खबर अत्यंत पीड़ादायक और दुखद है। दीपावली जैसे पावन त्योहार के मौके पर इन परिवारों पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

उन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इस कठिन घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

 

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close