पटना पहुंचकर राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने नवनिर्वाचित MLC डॉ. संजीव कुमार सिंह को गुलदस्ता भेंटकर दी बधाई… बोले– खगड़िया के बेटे ने पटना में लहराया जीत का परचम

 

पटना पहुंचकर राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने नवनिर्वाचित MLC डॉ. संजीव कुमार सिंह को गुलदस्ता भेंटकर दी बधाई… बोले– खगड़िया के बेटे ने पटना में लहराया जीत का परचम

खगड़िया- पटना/ कौशी एक्सप्रेस/ पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से खगड़िया जिले के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ. संजीव कुमार के विधान पार्षद (एमएलसी) निर्वाचित होने पर खगड़िया राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पटना पहुंचकर मनोहर कुमार यादव ने नवनिर्वाचित विधान पार्षद डॉ. संजीव कुमार से आत्मीय मुलाकात की और उनकी शानदार जीत पर बधाई दी।

मनोहर कुमार यादव ने कहा कि खगड़िया के बेटे ने पटना में जाकर जीत का परचम लहराया है। यह बेहद बड़ी जीत है। इस चुनाव में बुद्धिजीवी मतदाताओं ने एनडीए को आईना दिखाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. संजीव कुमार की जीत खगड़िया जिले के लिए भी गौरव की बात है। उनके विधान परिषद में पहुंचने से शिक्षकों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों की आवाज को मजबूती मिलने की उम्मीद है। उन्होंने डॉ. संजीव कुमार के उज्ज्वल कार्यकाल एवं जनसेवा के नए अध्याय के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी नेतृत्व और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पार्टी लगातार जनहित, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े मुद्दों को उठा रही है। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में राजद प्रत्याशी की जीत पार्टी के लिए उत्साहवर्धक है। इस परिणाम से बिहार में राजद कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ेगा।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close