
एनडीए प्रत्याशी डॉ. एन.के. यादव की लगातार तीसरी जीत पर भाजपा ने दी बधाई… यह जीत कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के विश्वास की जीत – जितेंद्र यादव
एनडीए प्रत्याशी डॉ. एन.के. यादव की लगातार तीसरी जीत पर भाजपा ने दी बधाई… यह जीत कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के विश्वास की जीत – जितेंद्र यादव
खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित प्रत्याशी डॉ. एन.के. यादव की लगातार तीसरी बार जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। भारतीय जनता पार्टी के खगड़िया जिला उपाध्यक्ष सह एमएलसी प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला भाजपा एवं एनडीए गठबंधन के तमाम कार्यकर्ताओं की ओर से डॉ. एन.के. यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
जितेंद्र यादव ने कहा कि यह जीत एनडीए के तमाम कार्यकर्ताओं और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं की जीत है। मतदाताओं ने लगातार तीसरी बार डॉ. एन.के. यादव को अपना समर्थन देकर एनडीए के प्रति विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की एकजुटता और मतदाताओं के भरोसे का परिणाम है।
बधाई देने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, राजेश सिंह, प्रमोद, लक्ष्मी देवी, प्रीति प्रिया, जिला मंत्री विजय यादव, अजीत कुमार, नटवर, नवीन सिन्हा, मधु देवी, जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र यादव, प्रदेश परिषद सदस्य मुन्ना यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, रामानुज चौधरी, अर्जुन शर्मा, कंचन पटेल एवं शशिभूषण प्रसाद सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष शामिल हैं।
इसके अलावा खगड़िया विधायक बबलू कुमार मंडल, परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य, अलौली विधायक पन्नालाल सिंह पटेल एवं रामचंद्र सदा, जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा सिंह, लोजपा (रामविलास) जिलाध्यक्ष मनीष कुमार तथा राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के राकेश सिंह सहित एनडीए के अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




