विधायक रामचंद्र सदा से मिलने पहुंचीं जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुशवाहा…सफल ऑपरेशन के बाद जाना हालचाल, जल्द स्वस्थ होने की कामना की

विधायक रामचंद्र सदा से मिलने पहुंचीं जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुशवाहा…सफल ऑपरेशन के बाद जाना हालचाल, जल्द स्वस्थ होने की कामना की

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/जनता दल (यू) की जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने पार्टी की टीम के साथ अलौली विधानसभा क्षेत्र के सोनिहार गांव पहुंचकर क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र सदा से उनके पैतृक आवास पर मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने सफल ऑपरेशन के बाद स्वस्थ होकर घर लौटने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने विधायक के शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए ईश्वर से उनके जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की प्रार्थना की।मुलाकात के दौरान पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी विधायक रामचंद्र सदा के स्वास्थ्य का हाल जाना और उनके जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष लोहा सिंह, प्रभाकर चौधरी मंटून, निर्मला कुमारी, जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र महतो, जिला मीडिया प्रभारी राकेश पासवान शास्त्री, जिला महासचिव अमरेंद्र कुमार सिंह, योगेंद्र सदा, सदर प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह तथा जिला सचिव वंदना भारती सहित जदयू के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close