खगड़िया: नशामुक्त युवा, विकसित भारत का संकल्प… राजमाता माधुरी देवी कॉलेज में गूंजा जागरूकता का संदेश…

खगड़िया: नशामुक्त युवा, विकसित भारत का संकल्प… राजमाता माधुरी देवी कॉलेज में गूंजा जागरूकता का संदेश…

खगड़िया/ कोशी एक्सप्रेस/ गुरुवार, 1 अक्टूबर को राष्ट्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार ‘नशा मुक्त युवा एवं विकसित भारत 100 संडे अभियान’ के अंतर्गत राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, खगड़िया में नशामुक्ति को लेकर विशेष जागरूकता अभियान एवं ‘स्टेप अप एडिक्शन फ्री’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य, फिटनेस, सकारात्मक जीवनशैली एवं नशामुक्त जीवन के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा सामाजिक सहभागिता के माध्यम से स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण की भावना को मजबूत करना था। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. इंद्रजीत, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार, सभी प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं स्वास्थ्य वॉक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित लोगों ने स्वयं स्वस्थ रहने, नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी नशे से बचाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन युवाओं को नशामुक्त, स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश देते हुए किया गया।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close