
बैठक: 24 नवंबर को ‘सुशासन दिवस–नीतीश संवाद’ का होगा भव्य आयोजन… ऐतिहासिक बनाने के लिए जदयू ने कसी कमर : अनुराधा कुमारी कुशवाहा… कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाने और जनभागीदारी बढ़ाने पर बनी रणनीति…
बैठक: 24 नवंबर को ‘सुशासन दिवस–नीतीश संवाद’ का होगा भव्य आयोजन… ऐतिहासिक बनाने के लिए जदयू ने कसी कमर : अनुराधा कुमारी कुशवाहा… कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाने और जनभागीदारी बढ़ाने पर बनी रणनीति…
खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ आगामी 24 नवंबर को आयोजित होने वाले ‘सुशासन दिवस–नीतीश संवाद’ कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज हो गई है। इसको लेकर मंगलवार को खगड़िया स्थित जदयू कर्पूरी सभागार में जनता दल (यूनाइटेड) की जिलाध्यक्ष श्रीमती अनुराधा कुमारी कुशवाहा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाने, अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा संगठन के सभी स्तरों पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। मालूम हो कि बैठक का मंच संचालन जिला मीडिया प्रभारी राकेश पासवान शास्त्री ने किया। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं संगठनात्मक तैयारियों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधान पार्षद सह कार्यक्रम प्रभारी श्री रुदल राय, खगड़िया के विधायक श्री बबलू मंडल, अलौली के विधायक श्री रामचंद्र सदा एवं अलौली के पूर्व विधायक श्री चंदन राम उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि 24 नवंबर का दिन बिहार के विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इस अवसर पर आयोजित ‘सुशासन दिवस–नीतीश संवाद’ कार्यक्रम को जनभागीदारी के साथ उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इसके लिए पार्टी के सभी पदाधिकारियों, विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कार्यक्रम की सफलता के लिए संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। बैठक में विभिन्न स्तरों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने, जनसंपर्क बढ़ाने और कार्यक्रम की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में प्रदेश महासचिव नीलम वर्मा, पूर्व प्रदेश महासचिव अरुण यादव, जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल, प्रभाकर चौधरी मंटू, फिरदौस आलम, अनिल जायसवाल, सुनील कुमार सिंह, निर्मला कुमारी, सुबोध यादव, राजीव रंजन, राजेश कुमार सिंह, परमानंद राय, अविनाश पासवान, जिला कोषाध्यक्ष पंकज कुमार गुप्ता, जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र कुमार महतो, संजय जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी राकेश पासवान शास्त्री एवं पूर्व युवा जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी सहित अन्य पार्टी नेता मौजूद रहे।
वहीं, विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों में अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के राजेश सिंह मुखिया, युवा प्रकोष्ठ के आदित्य पटेल, छात्र प्रकोष्ठ के गुलशन सिंह एवं किसान प्रकोष्ठ के ललित चौधरी शामिल हुए। प्रखंड अध्यक्षों में खगड़िया के रामप्रकाश सिंह, अलौली के रूपेश सिंह, गोगरी के मायाराम मंडल एवं चौथम के अशोक राय उपस्थित रहे।
इसके अलावा नगर अध्यक्ष प्रभात शर्मा, वंदना भारती, जयप्रकाश मौर्य, सिद्धांत कुमार, नीतीश सिंह, अमरेंद्र सिंह, ममता जायसवाल एवं वीणा पासवान समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




