
खगड़िया: राजद नेता विवेकानंद कुमार ने महादलित बच्चों के साथ केक काटकर मनाया तेजस्वी यादव का जन्मदिन… बांटी मिठाइयां…
खगड़िया: राजद नेता विवेकानंद कुमार ने महादलित बच्चों के साथ केक काटकर मनाया तेजस्वी यादव का जन्मदिन… बांटी मिठाइयां…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को राजद नेता एवं पूर्व सदर प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद कुमार ने महादलित बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस मौके पर बच्चों के बीच मिठाइयां भी वितरित की गईं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में काफी उत्साह और खुशी देखने को मिली।
इस अवसर पर विवेकानंद कुमार ने कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उनके जन्मदिन को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए महादलित बच्चों के बीच मनाने का उद्देश्य उनके साथ खुशियां साझा करना और उनके चेहरों पर मुस्कान लाना है। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग के बच्चों के साथ खुशियां बांटना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। ऐसे अवसरों पर बच्चों के बीच पहुंचकर उनके साथ समय बिताना और उन्हें प्रोत्साहित करना बेहद सुखद अनुभव है।
विवेकानंद कुमार ने तेजस्वी प्रसाद यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में युवा वर्ग बेहतर भविष्य और सामाजिक न्याय की उम्मीद रखता है। इस अवसर पर बच्चों के बीच मिठाइयां बांटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई गईं।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




