खगड़िया: पुलिस केंद्र का एसपी शैलेन्द्र सिंह ने किया औचक निरीक्षण… विभिन्न शाखाओं एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

खगड़िया: पुलिस केंद्र का एसपी शैलेन्द्र सिंह ने किया औचक निरीक्षण… विभिन्न शाखाओं एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा…

खगड़िया/कौशी एक्सप्रेस। पुलिस अधीक्षक श्री शैलेन्द्र सिंह ने मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को पुलिस केंद्र, खगड़िया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस केंद्र की विभिन्न शाखाओं, अभिलेखों, शस्त्रागार, बैरकों, साफ-सफाई एवं अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

मालूम हो कि निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने संबंधित शाखाओं में संधारित अभिलेखों का अवलोकन किया तथा उनके समुचित एवं अद्यतन रखरखाव पर विशेष जोर दिया। उन्होंने पुलिस केंद्र की व्यवस्था, कर्मियों के अनुशासन और स्वच्छता की स्थिति का भी निरीक्षण किया।

एसपी श्री सिंह ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्यों का निष्पादन निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, अनुशासन बनाए रखने तथा पुलिस केंद्र परिसर में स्वच्छता एवं बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने पुलिस केंद्र की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और कार्यों के प्रभावी एवं समयबद्ध निष्पादन के प्रति सभी संबंधित पदाधिकारियों को गंभीरता बरतने को कहा।

 

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close