
सात सौ से अधिक जरूरतमंद छठ व्रतियों के बीच योगेंद्र सिंह ने बांटी साड़ी एवं पूजा सामग्री, सेवा भाव की दिखी मिसाल…योगेंद्र सिंह बोले– जरूरतमंद व्रतियों की सहायता करना पुण्य और सामाजिक सरोकार का कार्य…
सात सौ से अधिक जरूरतमंद छठ व्रतियों के बीच योगेंद्र सिंह ने बांटी साड़ी एवं पूजा सामग्री, सेवा भाव की दिखी मिसाल…योगेंद्र सिंह बोले– जरूरतमंद व्रतियों की सहायता करना पुण्य और सामाजिक सरोकार का कार्य…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ लोकआस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता की भावना को साकार करते हुए पूर्व जिला पार्षद एवं भाजपा अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता योगेंद्र सिंह ने शुक्रवार को शहर से सटे मथुरापुर टीकारामपुर स्थित अपने आवास परिसर में सात सौ से अधिक जरूरतमंद छठ व्रतियों के बीच साड़ी एवं पूजा सामग्री का वितरण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर योगेंद्र सिंह ने कहा कि छठ महापर्व हमारी लोकसंस्कृति, आस्था, पवित्रता और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ-साथ समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करने की भी प्रेरणा देता है। छठ व्रत करने वाली माताओं एवं बहनों को पूजा के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो, इसी उद्देश्य से उनके बीच साड़ी एवं पूजा सामग्री का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा ही सच्चा सामाजिक धर्म है। समाज के सक्षम लोगों को ऐसे अवसरों पर आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।
कार्यक्रम में मौजूद दलित युवा संग्राम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि छठ महापर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि लोकआस्था, त्याग, तपस्या, स्वच्छता और सामाजिक समरसता का अनुपम पर्व है। ऐसे पावन अवसर पर जरूरतमंद छठ व्रतियों के बीच साड़ी एवं पूजा सामग्री का वितरण कर योगेंद्र सिंह ने संवेदनशील सामाजिक दायित्व का परिचय दिया है। यह पहल समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना की भावना को मजबूत करती है।
उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहारों की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति भी उसमें सम्मानपूर्वक सहभागी बन सके।
कार्यक्रम में उमेश सिंह पटेल, बालेश्वर सिंह, बंदेलाल सिंह, महेश सिंह, व्यास सिंह, सकलदेव सिंह, चंद्रदेव सिंह, कंचन देवी, मंजू देवी, चानो देवी सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




