
अलौली में संदिग्ध नकली पोटाश की बड़ी खेप जब्त…120 बोरा खाद लदा ट्रैक्टर पकड़ा…बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर से हो रहा था उर्वरक का परिवहन..जांच के लिए पटना भेजा गया नमूना…
अलौली में संदिग्ध नकली पोटाश की बड़ी खेप जब्त…120 बोरा खाद लदा ट्रैक्टर पकड़ा…बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर से हो रहा था उर्वरक का परिवहन..जांच के लिए पटना भेजा गया नमूना…
खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ गुरुवार 12 नवंबर को जिले में नकली खाद के कारोबार एवं अवैध उर्वरक परिवहन के खिलाफ कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर कृषि विभाग की टीम ने अलौली प्रखंड के दहमा गांव में छापेमारी कर करीब 120 बोरा संदिग्ध पोटाश लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। ट्रैक्टर पर लदे उर्वरक की गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने के बाद उसका नमूना जांच के लिए पटना भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 08 नवंबर को प्रखंड कृषि पदाधिकारी, अलौली के नेतृत्व में कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार की टीम ने दहमा खैराखूंटी पंचायत अंतर्गत दहमा गांव के सोनमनखी रोड स्थित शुगरकोल पुल के समीप कार्रवाई की। इस दौरान एक ट्रैक्टर पर लगभग 120 बोरा पोटाश लदा मिला। उर्वरक को नीले रंग की प्लास्टिक से ढककर ले जाया जा रहा था।
जांच के दौरान ट्रैक्टर पर न तो रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित मिला और न ही नंबर प्लेट लगी हुई थी। कृषि विभाग की टीम को देखते ही ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद टीम ने ट्रैक्टर सहित उस पर लदे सभी 120 बोरा पोटाश को जब्त कर लिया।
प्रथम दृष्टया उर्वरक की गुणवत्ता संदिग्ध प्रतीत होने पर कृषि विभाग की टीम ने उसका नमूना संग्रहित कर गुण नियंत्रण प्रयोगशाला, पटना भेज दिया है। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट से ही पोटाश की वास्तविक गुणवत्ता की पुष्टि हो सकेगी।
वहीं, जब्त ट्रैक्टर को मोरकाही थाना के सुपुर्द कर दिया गया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।
कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। नकली खाद, अवैध खरीद-बिक्री एवं कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिले में लगातार जांच और छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। अवैध उर्वरक कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




