बेलदौर में छठव्रती माताओं के सम्मान में 1001 महिलाओं के बीच साड़ी वितरण शुरू… परमानंद सिंह कुशवाहा के आवास पर माता माया देवी के सौजन्य से शुरू हुआ सेवा एवं सम्मान का कार्यक्रम….14 नवंबर तक होगा वितरण

बेलदौर में छठव्रती माताओं के सम्मान में 1001 महिलाओं के बीच साड़ी वितरण शुरू…
परमानंद सिंह कुशवाहा के आवास पर माता माया देवी के सौजन्य से शुरू हुआ सेवा एवं सम्मान का कार्यक्रम….14 नवंबर तक होगा वितरण

खगड़िया/बेलदौर। लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर बेलदौर प्रखंड अंतर्गत पश्चिम तेलीहार में सामाजिक सेवा और महिला सम्मान की अनूठी पहल की गई है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के खगड़िया जिलाध्यक्ष, समाजसेवी एवं न्यू कोशी हॉस्पिटल के संस्थापक परमानंद सिंह कुशवाहा के आवास पर उनकी माता माया देवी के सौजन्य से 1001 छठव्रती महिलाओं के बीच साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ 12 नवंबर को माता माया देवी के हाथों किया गया। यह वितरण कार्यक्रम 14 नवंबर तक चलेगा।

इस अवसर पर परमानंद सिंह कुशवाहा ने बताया कि छठ महापर्व के अवसर पर छठव्रती माताओं एवं बहनों के प्रति सम्मान, श्रद्धा और समर्पण प्रकट करने के उद्देश्य से 1001 महिलाओं के बीच साड़ी वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। छठव्रती महिलाओं की सेवा और उनका सम्मान करना हम सभी के लिए गौरव की बात है।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सभी छठव्रती महिलाओं एवं क्षेत्रवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए छठी मैया से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

साड़ी वितरण कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव प्रकाश सिंह, प्रखंड अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह, इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के जिला जिला प्रधान महासचिव घनश्याम कुशवाहा, जिला महासचिव मनोहर तांती, अशोक सिंह, वार्ड सदस्य इंद्रदेव सिंह, पंकज सिंह, रणजीत सिंह, अविनाश कुशवाहा, बबलू सिंह, मृत्युंजय सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

पश्चिम तेलीहार में परमानंद सिंह कुशवाहा के आवास पर आयोजित यह कार्यक्रम छठव्रती महिलाओं के प्रति सम्मान, श्रद्धा और सामाजिक सरोकार की भावना का सराहनीय उदाहरण बन रहा है।

 

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close