
खगड़िया: .आधी रात जिंदगी और मौत से जूझ रहे मरीज को धर्मशीला हॉस्पिटल में मिला नया जीवन… डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने की जटिल हर्निया सर्जरी…पेट की आंत फंसने से मल और गैस का निष्कासन हो गया था पूरी तरह बंद…रात एक बजे चिकित्सकीय टीम ने सफल ऑपरेशन कर बचाई मरीज की जान
खगड़िया: .आधी रात जिंदगी और मौत से जूझ रहे मरीज को धर्मशीला हॉस्पिटल में मिला नया जीवन… डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने की जटिल हर्निया सर्जरी…पेट की आंत फंसने से मल और गैस का निष्कासन हो गया था पूरी तरह बंद…रात एक बजे चिकित्सकीय टीम ने सफल ऑपरेशन कर बचाई मरीज की जान…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ चिकित्सा सेवा को मानवता का सबसे बड़ा धर्म माना जाता है। इस कहावत को चरितार्थ करते हुए खगड़िया के प्रसिद्ध यूरोलॉजिस्ट एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने एक गंभीर मरीज का आधी रात को जटिल ऑपरेशन कर उसकी जान बचाने में सफलता हासिल की है। रात करीब एक बजे की गई इस आपातकालीन सर्जरी की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
हॉस्पिटल प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मरीज ऑब्स्ट्रक्टेड इनग्वाइनल हर्निया विद कम्प्लीट ऑब्स्टिपेशन (Obstructed Inguinal Hernia with Complete Obstipation) से पीड़ित था। इस गंभीर स्थिति में पेट की आंत हर्निया में फंस गई थी, जिसके कारण मल और गैस का निष्कासन पूरी तरह बंद हो गया था। मरीज की हालत बेहद नाजुक थी। साथ ही किडनी की कार्यक्षमता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका थी। कई अस्पतालों से रेफर होने के बाद मरीज को अंततः मिल रोड स्थित धर्मशीला हॉस्पिटल एंड लेप्रोस्कोपिक सेंटर, खगड़िया लाया गया।
अस्पताल पहुंचने का समय रात करीब एक बजे था। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने बिना समय गंवाए तत्काल ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। इसके बाद पूरी चिकित्सकीय टीम ने तत्परता, सूझबूझ और समर्पण के साथ इस चुनौतीपूर्ण सर्जरी को अंजाम दिया। चिकित्सकीय टीम के सामूहिक प्रयास से ऑपरेशन सफल रहा और मरीज की जान बचाने में सफलता मिली।
यह घटना दर्शाती है कि आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर लिया गया चिकित्सकीय निर्णय, अनुभवी सर्जन और समर्पित मेडिकल टीम किसी मरीज के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकती है।
उल्लेखनीय है कि डॉ. शैलेन्द्र कुमार MBBS एवं DNB (General Surgery) की योग्यता रखते हैं। वे Laparoscopic and Uro Surgeon के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं तथा धर्मशीला हॉस्पिटल एंड लेप्रोस्कोपिक सेंटर, मिल रोड, खगड़िया के संस्थापक हैं।
खगड़िया जैसे जिले में गंभीर एवं जटिल यूरोलॉजी और सर्जरी के मामलों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक सराहनीय प्रयास है। इस सफल ऑपरेशन के लिए डॉ. शैलेन्द्र कुमार एवं उनकी पूरी मेडिकल टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




