बेगूसराय: डॉ. विवेकानंद के संकल्प से बगरस में विकास की नई शुरुआत… 65 एकड़ में मेडिकल कॉलेज-विश्वविद्यालय की आधारशिला… अमर शहीद खुदीराम बोस मेडिकल कॉलेज एवं वीर लोरिक विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर भूमि पूजन…

बेगूसराय: डॉ. विवेकानंद के संकल्प से बगरस में विकास की नई शुरुआत… 65 एकड़ में मेडिकल कॉलेज-विश्वविद्यालय की आधारशिला…
अमर शहीद खुदीराम बोस मेडिकल कॉलेज एवं वीर लोरिक विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर भूमि पूजन…

खगड़िया/बेगूसराय/ कौशी एक्सप्रेस/ आज 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर बखरी प्रखंड के बगरस में 65 एकड़ भूखंड पर अमर शहीद खुदीराम बोस मेडिकल कॉलेज एवं वीर लोरिक विश्वविद्यालय की स्थापना की दिशा में भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। भूमि पूजन श्याम लाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज एवं शहीद प्रभु नारायण मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल, खगड़िया के संस्थापक-सह-निदेशक डॉ. विवेकानंद एवं डॉ. रीणा रूबी द्वारा किया गया।

मालूम हो कि भूमि पूजन कार्यक्रम के साथ ही दो दिवसीय महर्षि मेंहीं महाराज संतमत सत्संग का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम में खगड़िया, बेगूसराय एवं समस्तीपुर के सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, स्थानीय नागरिकों, सत्संग साधकों एवं सत्संग प्रेमियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

शिक्षा, चिकित्सा और कौशल विकास पर रहेगा जोर

मीडिया प्रभारी अमरीष कुमार ने बताया कि 65 एकड़ में प्रस्तावित इस परियोजना के तहत भविष्य में विभिन्न प्रकार के पाठ्यक्रम शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। शिक्षा, चिकित्सा एवं कौशल आधारित पाठ्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी और दूरगामी परियोजना को जनसहयोग से और मजबूती मिल सकती है। उन्होंने कहा कि बिहार में सड़क एवं रेल कनेक्टिविटी के विस्तार का लाभ भी इस परियोजना को मिलने की उम्मीद है। खगड़िया से सटे बगरस क्षेत्र में प्रस्तावित संस्थान को बेगूसराय, खगड़िया, समस्तीपुर, दरभंगा एवं सहरसा के सीमावर्ती इलाकों के लोगों के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य का उपयोगी केंद्र बनाने का लक्ष्य है।

जल्द शुरू करने की तैयारी, ओपीडी सुविधा की पहल

आयोजकों के अनुसार, मरीजों के लिए शीघ्र ओपीडी सुविधा शुरू करने की दिशा में पहल की जा रही है। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से अस्पताल से जुड़ी अन्य चिकित्सा सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इससे आसपास के लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।

श्याम लाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज एवं शहीद प्रभु नारायण मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल, खगड़िया के संस्थापक-सह-निदेशक डॉ. विवेकानंद ने कहा कि किसी भी बड़े संस्थान का उद्देश्य केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए। उसका वास्तविक उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक विकास को आम लोगों तक पहुंचाना होना चाहिए। इसी दृष्टिकोण से यह परियोजना क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

संतमत सत्संग में आत्मचिंतन और सदाचार का संदेश

दो दिवसीय संतमत सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। संतमत परंपरा से जुड़े स्वामी दिव्यानंद महाराज, प्रमोद बाबा एवं श्री शिवानंद जी ने प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को आत्मचिंतन, सदाचार, संयम और बेहतर जीवन जीने का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर हजारों श्रद्धालुओं के लिए दोनों शाम महाप्रसाद की व्यवस्था की गई। आयोजन को सफल बनाने में व्यवस्थापक ई. धर्मेंद्र ने कई दिनों तक मौके पर रहकर व्यवस्थाओं की देखरेख एवं विभिन्न स्तरों पर समन्वय करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस पहल को क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक गतिविधियों के विस्तार की दिशा में नई संभावना के रूप में देखा। गांधी जी के सत्य, सेवा और नैतिक मूल्यों तथा लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा को स्मरण करते हुए 2 अक्टूबर का यह आयोजन बगरस में विकास की नई संभावनाओं की शुरुआत के रूप में सामने आया।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close