17 नवंबर को ऊर्जावान डीएम विक्रम विरकर की पहल पर जन्मभूमि के विकास में भागीदार बनेंगे देश-दुनिया में बसे खगड़िया के लाल… जिस माटी ने हमें पहचान दी, अब उसे संवारने की हमारी बारी”… प्रवासी समागम जिले के विकास में साबित होगा मील का पत्थर : डॉ. विवेकानंद

17 नवंबर को ऊर्जावान डीएम विक्रम वीरकर की पहल पर जन्मभूमि के विकास में भागीदार बनेंगे देश-दुनिया में बसे खगड़िया के लाल…
जिस माटी ने हमें पहचान दी, अब उसे संवारने की हमारी बारी”… प्रवासी समागम जिले के विकास में साबित होगा मील का पत्थर : डॉ. विवेकानंद…

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ जिले के समग्र विकास को नई दिशा देने और देश-विदेश में अपनी पहचान बना चुके खगड़िया के प्रवासी नागरिकों को जन्मभूमि से जोड़ने की दिशा में जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर की पहल पर 17 नवंबर 2026 को प्रवासी समागम का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन की इस पहल को जिले के बुद्धिजीवियों, चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। इसे खगड़िया के विकास की दिशा में एक दूरदर्शी और महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

‘जिस माटी ने संवारा, अब उसे संवारें हम’ के संदेश के साथ आयोजित इस समागम का उद्देश्य प्रवासी खगड़ियावासियों की प्रतिभा, अनुभव, तकनीकी विशेषज्ञता, निवेश और सुझावों को जिले के विकास से जोड़ना है। इसके माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, पर्यटन और रोजगार जैसे क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाएं तलाशने का प्रयास किया जाएगा।

जिलाधिकारी की पहल की सराहना करते हुए श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज एवं शहीद प्रभु नारायण मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, खगड़िया के निदेशक डॉ. विवेकानंद ने कहा कि प्रवासी समागम जिले की विकास यात्रा में नई सोच और ऊर्जा का संचार करेगा। देश-दुनिया में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे खगड़िया के लोगों के अनुभव और विशेषज्ञता का लाभ अपनी जन्मभूमि को मिलना चाहिए। सामूहिक प्रयासों से शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित हो सकती हैं।

वहीं, ई. धर्मेंद्र, पी.सी. घोष एवं मालिक पी. यादव ने कहा कि जिलाधिकारी की यह दूरदर्शी पहल खगड़िया के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। प्रवासी नागरिकों के अनुभव, सुझाव और सहयोग से जिले में निवेश, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं उद्योग के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता अमरीष कुमार ने जिलाधिकारी एवं जिला प्रशासन को इस सकारात्मक पहल के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रवासी नागरिकों के साथ-साथ स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, उद्यमियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सुझावों को भी समागम में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय उद्योग एवं खाद्य प्रसंस्करण, कृषि आधारित रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, पर्यटन स्थलों का विकास, गंगा एवं सहायक नदियों से जुड़ी संभावनाओं का उपयोग, जलनिकासी व्यवस्था में सुधार तथा रेल-सड़क कनेक्टिविटी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के जमीनी अनुभव और प्रवासियों की विशेषज्ञता एवं संसाधनों को एक साथ जोड़कर जिले के लिए ठोस विकास कार्ययोजना तैयार की जा सकती है। प्रवासी समागम को केवल विचार-विमर्श तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसमें प्राप्त सुझावों और प्रस्तावों को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने की पहल होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि खगड़िया का वास्तविक विकास सरकार, प्रवासी समाज, स्थानीय नागरिकों, उद्यमियों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक संगठनों की सामूहिक सहभागिता से ही संभव है।

आइए, अपनी जड़ों से जुड़ें और अपनी जन्मभूमि को संवारने का संकल्प लें। जिस माटी ने हमें पहचान दी, अब उसी माटी को नई पहचान देने में अपना योगदान दें।

कार्यक्रम का विवरण

  • दिनांक : 17 नवंबर 2026, मंगलवार
  • समय : अपराह्न 3:00 बजे
  • स्थान : समाहरणालय सभा कक्ष, खगड़िया

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close