
निजी कार्य छोड़ रक्तदान के लिए आगे आए इंजीनियर विवेक कुमार…नेहा के लिए B+ रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल… ह्यूमैनिटी परिवार ने जताया आभार…लोजपा (आर) जिलाध्यक्ष मनीष कुमार एवं विकास कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं…
निजी कार्य छोड़ रक्तदान के लिए आगे आए इंजीनियर विवेक कुमार…नेहा के लिए B+ रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल…
ह्यूमैनिटी परिवार ने जताया आभार…लोजपा (आर) जिलाध्यक्ष मनीष कुमार एवं विकास कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ जरूरत के समय किसी जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आना ही सच्ची मानवता है। इसी भावना का परिचय देते हुए ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर्स परिवार के रक्तवीर इंजीनियर विवेक कुमार ने सदर अस्पताल में इलाजरत नेहा कुमार के लिए B+ रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
इंजीनियर विवेक कुमार ने बताया कि जब वे अपने निजी कार्य में व्यस्त थे, तभी सदर अस्पताल के प्रबंधक प्रणव कुमार ने उनसे संपर्क कर रक्तदान के लिए प्रेरित किया। मरीज की जरूरत को समझते हुए उन्होंने अपने निजी कार्य को प्राथमिकता न देकर रक्तदान करने का निर्णय लिया और अस्पताल पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान किया।
रक्तदान के बाद विवेक कुमार ने संदेश दिया कि रक्तदान से बड़ा कोई उपहार नहीं है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्त की जरूरत किसी को भी कभी भी पड़ सकती है, ऐसे में समाज के युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक और संवेदनशील होना चाहिए।
इस नेक पहल के लिए ह्यूमैनिटी परिवार ने इंजीनियर विवेक कुमार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, इस अवसर पर लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार एवं खगड़िया सांसद के निजी सचिव विकास कुमार सिंह ने भी विवेक कुमार को इस मानवीय कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
मालूम हो कि इंजीनियर विवेक कुमार के बड़े भाई डॉ. विक्रम कुमार हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं तथा MBBS और MS की डिग्री प्राप्त चिकित्सक हैं।
विवेक कुमार का यह प्रयास समाज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका संदेश स्पष्ट है—आपका कुछ समय और रक्त की कुछ बूंदें किसी के परिवार की खुशियां लौटा सकती हैं।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




