चौथम और बेलदौर में ‘सुशासन–नीतीश परिचर्चा’ के जरिए विकास एवं सुशासन की उपलब्धियों पर हुई चर्चा… जिलाध्यक्ष अनुराधा कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से 24 नवंबर के नीतीश संवाद को ऐतिहासिक बनाने की अपील…

चौथम और बेलदौर में ‘सुशासन–नीतीश परिचर्चा’ के जरिए विकास एवं सुशासन की उपलब्धियों पर हुई चर्चा…

जिलाध्यक्ष अनुराधा कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से 24 नवंबर के नीतीश संवाद को ऐतिहासिक बनाने की अपील…

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/  बेलदौर विधानसभा क्षेत्र के चौथम एवं बेलदौर प्रखंड में आयोजित ‘सुशासन–नीतीश परिचर्चा’ कार्यक्रम में जदयू जिलाध्यक्ष श्रीमती अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने भाग लिया। इस दौरान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में हुए विकास कार्यों, सुशासन, सामाजिक न्याय और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

परिचर्चा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास और सुशासन के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। न्याय के साथ विकास की नीति को केंद्र में रखकर समाज के सभी वर्गों के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में हुए बदलावों ने बिहार की विकास यात्रा को नई दिशा दी है।

उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। इसके लिए संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने तथा आपसी समन्वय के साथ जनता के बीच सक्रिय रहने की जरूरत है।

जिलाध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आगामी 24 नवंबर 2026 को खगड़िया के खेल भवन में आयोजित होने वाले ‘सुशासन दिवस–नीतीश संवाद’ कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों, पार्टी समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

कार्यक्रम में पूर्व विधान परिषद सदस्य सह जिला कार्यक्रम प्रभारी रुदल राय, जिला उपाध्यक्ष नुतन सिंह पटेल, सुबोध यादव, राजीव रंजन, जिला महासचिव जयप्रकाश मौर्य, युवा जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार, चौथम प्रखंड अध्यक्ष अशोक राय, बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह कुशवाहा सहित जदयू के अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close