खगड़िया: कोशी कॉलेज में इंटर कॉलेज पुरुष फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज…बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने किया उद्घाटन… महाविद्यालय में विभिन्न विकास योजनाओं का भी किया उद्घाटन एवं शिलान्यास…कुलपति प्रो. डॉ. संजय कुमार राय की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में विधायक बाबूलाल शौर्य सहित कई गणमान्य रहे मौजूद…

खगड़िया: कोशी कॉलेज में इंटर कॉलेज पुरुष फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज…

बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने किया उद्घाटन…

महाविद्यालय में विभिन्न विकास योजनाओं का भी किया उद्घाटन एवं शिलान्यास…

कुलपति प्रो. डॉ. संजय कुमार राय की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में विधायक बाबूलाल शौर्य सहित कई गणमान्य रहे मौजूद…

खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ आज सोमवार 23 नवम्बर 2026 को कोशी कॉलेज, खगड़िया में विकासात्मक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के साथ इंटर कॉलेज पुरुष फुटबॉल टू र्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने महाविद्यालय परिसर में आयोजित समारोह के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का उद्घाटन एवं योजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने इंटर कॉलेज पुरुष फुटबॉल टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में उत्सव और खेल भावना का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर के कुलपति प्रो. डॉ. संजय कुमार राय ने की, जबकि स्वागताध्यक्ष के रूप में कोशी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ और सम्मान के साथ स्वागत किया। समारोह में परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा, लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह उर्फ नाटा सिंह, खगड़िया की पूर्व सांसद एवं बिहार सरकार की पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा, मुंगेर विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य विजय कुमार सिंह, मधेपुरा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी भरत सिंह जोशी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार एवं कंचन पटेल, भाजपा उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहित विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा मुंगेर विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता (DSW) डॉ. महेश्वर कुमार मिश्र की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के गौरव को बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। खेल के माध्यम से युवा अपनी प्रतिभा को निखारकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने और अपने महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल उन्हें उचित मंच और अवसर उपलब्ध कराने की है। इंटर कॉलेज स्तर की ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. संजय कुमार राय ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद भी विद्यार्थियों के जीवन का अभिन्न अंग होना चाहिए। खेल से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। विश्वविद्यालय का प्रयास है कि विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ खेल के क्षेत्र में भी बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएं।

कोशी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि महाविद्यालय में इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। खेल प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आपसी सहयोग और संघर्ष करने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ खेल एवं विकासात्मक कार्यक्रमों को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

छात्र कल्याण अधिष्ठाता (DSW) डॉ. महेश्वर कुमार मिश्र ने कहा कि विश्वविद्यालय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। ऐसे आयोजन उन्हें अपनी प्रतिभा पहचानने और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मंच संचालन इतिहास विभागाध्यक्ष प्रभात कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में सामूहिक सहयोग, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन की भावना मजबूत होती है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. तौसीफ मोहसिन, ललितेश्वर कुमार, कुंदल कुमार, डॉ. आनंद कुमार मिश्र, डॉ. एम.डी. हुमायूं अख्तर, लक्ष्मीकांत झा, डॉ. शशि शेखर श्रीवास्तव, डॉ. अविनाशी कुमारी, छवि कुमारी, आशुतोष झा, डॉ. शितांशु पांडेय, डॉ. एम.डी. अमीन सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं एनसीसी के स्वयंसेवकों ने भी आयोजन में सक्रिय सहयोग किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता की सफलता की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान कोशी कॉलेज परिसर में उत्साह, उमंग और खेल भावना का माहौल बना रहा। विधानसभा अध्यक्ष के हाथों विभिन्न कार्यक्रमों का उद्घाटन एवं शिलान्यास तथा फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ महाविद्यालय के विकास, खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा गया।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close