
खगड़िया: सैकड़ों दीपों से जगमगाया विधायक कार्यालय एवं आवास… सुशासन दिवस की पूर्व संध्या पर बबलू मंडल ने मनाया दीपोत्सव
खगड़िया: सैकड़ों दीपों से जगमगाया विधायक कार्यालय एवं आवास…
सुशासन दिवस की पूर्व संध्या पर बबलू मंडल ने मनाया दीपोत्सव…
खगड़िया / कौशी एक्सप्रेस/ 23 नवंबर। सुशासन दिवस सह नीतीश संवाद कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर खगड़िया में उत्सवी माहौल देखने को मिला। शहर के कचहरी रोड स्थित सदर विधायक कार्यालय में सोमवार की संध्या सदर विधायक एवं जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल के नेतृत्व में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान जदयू नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने सैकड़ों दीप प्रज्वलित कर सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि 24 नवंबर 2005 बिहार के राजनीतिक एवं विकासात्मक इतिहास की एक महत्वपूर्ण तारीख है। इसी दिन बिहार की जनता ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार को जनादेश देकर राज्य की सत्ता की बागडोर सौंपी थी। यह महज सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य को लेकर जनता की आकांक्षाओं और उम्मीदों का नया अध्याय था।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, महिला सशक्तीकरण, रोजगार, युवाओं को सरकारी नौकरी, महिला आरक्षण और आधारभूत संरचना सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। सुशासन दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि शासन में जवाबदेही, पारदर्शिता, जनसेवा और विकास के संकल्प को दोहराने का अवसर है।
विधायक ने कहा कि 24 नवंबर को आयोजित होने वाला सुशासन दिवस सह नीतीश संवाद कार्यक्रम जनसंवाद, विचार-विमर्श और बिहार की विकास यात्रा को समझने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा। उन्होंने पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मंगलवार को शहर के खेल भवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
दीपोत्सव के माध्यम से उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सुशासन, सामाजिक सद्भाव और विकास की रोशनी को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष दीपक सिन्हा, आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, संदीप केडिया, रामविलास महतो, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह मुखिया, जदयू नेता सिद्धांत सिंह छोटू, अभिषेक कुमार सिंह, रविन्द्र पोद्दार, रंजन कुमार, बादल कुमार पटेल, मिथुन कुमार एवं बबलू कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




