खगड़िया में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवा को नई दिशा दे रहा आशा हॉस्पिटल… एक छत के नीचे आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध… नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्णव आलोक तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रिया कुमारी दे रहे हैं अपनी विशेषज्ञ सेवाएं

खगड़िया में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवा को नई दिशा दे रहा आशा हॉस्पिटल…

एक छत के नीचे आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध…

नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्णव आलोक तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रिया कुमारी दे रहे हैं अपनी विशेषज्ञ सेवाएं…

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ स्थानीय आदर्श नगर, गौशाला पोखर के समीप सन्हौली में नवनिर्मित आशा हॉस्पिटल बच्चों एवं महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल कर रहा है। अस्पताल के संस्थापक एवं नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्णव आलोक (MBBS, MD, Pediatrics, MIAP, MNNF, PGPN, MIMA) तथा उनकी पत्नी डॉ. प्रिया कुमारी (MBBS, DGO, DNB, F-MIMA) अपनी विशेषज्ञता के माध्यम से मरीजों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

कौशी एक्सप्रेस समाचारपत्र के संपादक पुरुषोत्तम कुमार ‘इंकलाब’ के साथ विशेष बातचीत में डॉ. अर्णव आलोक ने बताया कि आशा हॉस्पिटल का मुख्य उद्देश्य बच्चों और महिलाओं को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों को इलाज के लिए अलग-अलग जगहों पर भटकना नहीं पड़े। उन्होंने बताया कि अस्पताल में नवजात शिशुओं से लेकर बच्चों तक के उपचार के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। वहीं, डॉ. प्रिया कुमारी स्त्री, प्रसूति एवं बांझपन रोग विशेषज्ञ के रूप में महिलाओं को अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं।

मां के सम्मान में रखा अस्पताल का नाम ‘आशा हॉस्पिटल’
विशेष बातचीत के दौरान अस्पताल के संस्थापक डॉ. अर्णव आलोक ने भावुक अंदाज में बताया कि उन्होंने इस अस्पताल का नाम अपनी मां के नाम पर ‘आशा हॉस्पिटल’ रखा है। उनके लिए यह अस्पताल केवल चिकित्सा सेवा का केंद्र नहीं, बल्कि अपनी मां के प्रति सम्मान, प्रेम और समर्पण का प्रतीक भी है।

सामान्य एवं ऑपरेशन से प्रसव की सुविधा

अस्पताल में सामान्य प्रसव, शल्य क्रिया द्वारा प्रसव, परिवार नियोजन तथा बच्चेदानी से संबंधित ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा मरीजों की सुविधा एवं बेहतर देखभाल के लिए एसी एवं प्राइवेट रूम की व्यवस्था भी की गई है।

नवजात शिशुओं के लिए विशेष चिकित्सा व्यवस्था

नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल के लिए अस्पताल में नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष (NICU), फोटोथेरेपी, रेडिएंट वार्मर, CPAP, सेंट्रलाइज ऑक्सीजन, नेबुलाइजेशन एवं आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके साथ ही प्रत्येक दिन टीकाकरण की सुविधा भी दी जा रही है।

दो स्थानों पर उपलब्ध है अस्पताल की सेवा

आशा हॉस्पिटल का मुख्य केंद्र आदर्श नगर, गौशाला पोखर के समीप, सन्हौली, खगड़िया में स्थित है। इसके अतिरिक्त मरीजों की सुविधा के लिए दूसरा क्लीनिक मिल रोड, यूनियन बैंक के सामने, खगड़िया में भी संचालित है।

डॉ. अर्णव आलोक एवं डॉ. प्रिया कुमारी ने कहा कि उनका प्रयास है कि खगड़िया और आसपास के क्षेत्र के बच्चों एवं महिलाओं को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, बेहतर उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकें।

आशा हॉस्पिटल का संदेश है—बच्चों एवं महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए समर्पित चिकित्सा सेवा, एक ही छत के नीचे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close