
जीवियोरा कबड्डी चैंपियनशिप-2026 का भव्य आयोजन… आठ जिलों के 200 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम…डीएम विक्रम विरकर ने किया उद्घाटन… बोले– खेल युवाओं में अनुशासन, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली का सशक्त माध्यम..बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में खगड़िया की टीम बनी विजेता
जीवियोरा कबड्डी चैंपियनशिप-2026 का भव्य आयोजन… आठ जिलों के 200 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम…
डीएम विक्रम विरकर ने किया उद्घाटन… बोले– खेल युवाओं में अनुशासन, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली का सशक्त माध्यम..
बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में खगड़िया की टीम बनी विजेता
खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ आज गुरुवार को जीवियोरा ह्यूमेन वेल्फेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित जीवियोरा जन जागरूकता महोत्सव-2026 के अंतर्गत राजेंद्र सरोवर, गौशाला रोड में जीवियोरा कबड्डी चैंपियनशिप-2026 का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खगड़िया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर ने रिबन काटकर एवं नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर नगर सभापति श्रीमती अर्चना कुमारी, श्याम लाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ विवेकानंद, आईएमए अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार, आईडीए सचिव डॉ. देवव्रत एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उद्घाटन के दौरान जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, सकारात्मक सोच एवं स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने का सशक्त माध्यम है। युवाओं को नशे एवं असामाजिक गतिविधियों से दूर रहकर खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा निखारनी चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस चैंपियनशिप में पटना, मुंगेर, जमुई, दरभंगा, कटिहार, खगड़िया, सहरसा एवं भागलपुर सहित आठ जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में लगभग 100 बालक एवं 100 बालिका खिलाड़ियों समेत कुल 200 खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में बालक वर्ग में खगड़िया की टीम ने भागलपुर को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। वहीं बालिका वर्ग में भी खगड़िया की टीम विजेता बनी। इस तरह दोनों वर्गों में खगड़िया ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम किया।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में अंतरराष्ट्रीय रग्बी खिलाड़ी एवं जीवियोरा की स्पोर्ट्स सेक्रेट्री सुश्री कविता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं स्वास्थ्य एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े विशिष्ट अतिथियों के रूप में आईएमए सचिव डॉ. शैलेन्द्र, डॉ. ऋतुराज, डॉ सतीश कुमार एवं बचपन प्ले स्कूल के प्रद्युम्न सिंह की उपस्थिति रही।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में निरंजन कुमार, कृष्णा कुमार, नवनीत कुमार, लालू कुमार, अरमान, चंद्रमणि कुमार, केशव कुमार एवं अभिनव कुमार शामिल थे। इस अवसर पर जीवियोरा ह्यूमेन वेल्फेयर फाउंडेशन के निदेशक श्री प्रशांत भारती एवं टीम के सदस्यों ने जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर को शॉल एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
आयोजन में फाउंडेशन के निदेशक प्रशांत भारती, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रगति, अध्यक्ष रंजीत कांत वर्मा, सचिव डॉ. के. कनिका, कोषाध्यक्ष शारदा फोगला, संयुक्त सचिव सौरभ कुमार, अश्विनी कुमार, राजू रायन, हेमंत कुशवाहा, सुमित कुमार (बाबा सर), अभय, मुख्य कार्यक्रम समन्वयक संतोष एवं पंकज कुमार सहित पूरी टीम और स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
जीवियोरा ह्यूमेन वेल्फेयर फाउंडेशन की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता खेल प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ युवाओं में नशामुक्ति, सामाजिक जागरूकता, अनुशासन एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने की पहल भी रही। संस्था ने भविष्य में भी जिले की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




