खगड़िया की नीलम वर्मा को मिली नई जिम्मेदारी…जदयू की राज्य कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत… प्रदेश सचिव के पद पर पहले से हैं कार्यरत…अब 137 सदस्यीय नई राज्य कार्यकारिणी में भी मिली जगह… विधायक बबलू कुमार मंडल और जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने दी बधाई

खगड़िया की नीलम वर्मा को मिली नई जिम्मेदारी…जदयू की राज्य कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत…

प्रदेश सचिव के पद पर पहले से हैं कार्यरत…अब 137 सदस्यीय नई राज्य कार्यकारिणी में भी मिली जगह…

विधायक बबलू कुमार मंडल और जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने दी बधाई…

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/जनता दल (यूनाइटेड) की 137 सदस्यीय नई बिहार प्रदेश राज्य कार्यकारिणी में खगड़िया की नीलम वर्मा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें बिहार राज्य कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। नीलम वर्मा पहले से ही पार्टी में प्रदेश सचिव के पद पर कार्यरत हैं। अब प्रदेश सचिव के साथ उन्हें राज्य कार्यकारिणी सदस्य की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिली है। इस मनोनयन से खगड़िया जिले के जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने 26 नवंबर 2026 को नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, ललन सिंह, संजय कुमार झा सहित कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। वहीं, पहली बार निशांत कुमार को भी राज्य कार्यकारिणी में जगह मिली है।

नई कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में रामचरित्र सिंह, विजय सहनी एवं विश्वनाथ सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, प्रदेश महासचिव के रूप में रणधीर सिंह, राजकुमार सिंह, अमर चौधरी उर्फ भगवान चौधरी, अजय कुमार, मुर्तुजा अली कैसर, राजकुमार झा, रंगनाथ शर्मा, ओमप्रकाश सिंह सेतु एवं मनीष कुमार को शामिल किया गया है। मनीष कुमार को आईटी प्रभारी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

नीलम वर्मा को राज्य कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए जाने पर खगड़िया सदर विधायक बबलू कुमार मंडल, जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा सहित अन्य पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। नेताओं ने उनके मनोनयन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उम्मीद जताई कि वह नई जिम्मेदारी के साथ पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

 

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close