
खगड़िया: अगहनी धान की फसल कटनी प्रयोग का डीएम विक्रम विरकर ने किया निरीक्षण… 76.10 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज दर्ज… पारदर्शिता के साथ कृषि उत्पादन का आकलन करने पर जोर
खगड़िया: अगहनी धान की फसल कटनी प्रयोग का डीएम विक्रम विरकर ने किया निरीक्षण…
76.10 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज दर्ज…
पारदर्शिता के साथ कृषि उत्पादन का आकलन करने पर जोर
खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में अगहनी धान की उपज का आकलन करने के लिए शुक्रवार को मानसी प्रखंड के पूर्वी ठाठा पंचायत अंतर्गत ठाठा गांव में फसल कटनी प्रयोग कराया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी विक्रम विरकर स्वयं मौके पर पहुंचे और फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण कर पूरी प्रक्रिया का जायजा लिया।
फसल कटनी प्रयोग के दौरान स्थानीय किसान मिथिलेश यादव, पिता रणधीर यादव के खेसरा संख्या-2674 में निर्धारित 10 मीटर × 5 मीटर के आयताकार भूखंड पर धान की कटनी कराई गई। कटनी के बाद प्राप्त धान की तौल की गई, जिसमें कुल 38.050 किलोग्राम उपज प्राप्त हुई। इसके आधार पर धान की औसत उपज दर 76.100 क्विंटल प्रति हेक्टेयर दर्ज की गई।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों से फसल कटनी प्रयोग की निर्धारित प्रक्रिया, कटाई एवं तौल की व्यवस्था तथा प्राप्त उपज के आंकड़ों की जानकारी ली। उन्होंने फसल कटनी प्रयोग को कृषि उत्पादन के वास्तविक आकलन की महत्वपूर्ण प्रक्रिया बताते हुए इसके संचालन में पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि फसल कटनी प्रयोग के माध्यम से जिले में विभिन्न फसलों की वास्तविक उत्पादन क्षमता का आकलन किया जाता है। इसलिए इस कार्य को पूरी सावधानी एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराना आवश्यक है, ताकि प्राप्त आंकड़े विश्वसनीय और वास्तविक हों।
उल्लेखनीय है कि फसल कटनी प्रयोग से प्राप्त आंकड़े कृषि उत्पादन के आकलन, सरकारी कृषि योजनाओं के प्रभावी संचालन तथा किसानों के हित में आवश्यक नीतिगत निर्णय लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके आधार पर जिले की फसल उत्पादकता का आकलन करने में भी सहायता मिलती है।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार, अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी विवेक कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी अजीत कुमार पासवान, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी संतोष तिवारी, पंचायत राज पदाधिकारी राकेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार, अंचल अधिकारी लीलावती कुमारी, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी शिव शंकर सिंह, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी श्याम कुमार, कृषि समन्वयक नवीन कुमार एवं राजस्व अधिकारी दिलीप उपस्थित थे। वहीं, किसान सलाहकार जय प्रकाश एवं राकेश कुमार, मुखिया प्रतिनिधि सुजीत यादव, उप प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू यादव, विकास मित्र सुबोध कुमार दास, अमलेश कुमार एवं अभिमन्यु कुमार सहित अन्य संबंधित कर्मी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




