
खगड़िया: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर डीएम ने की बैठक…बच्चों की बुनियादी दक्षता सुधारने पर जोर…स्नेह समिति की कार्ययोजना और TaRL के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुई चर्चा…माताओं एवं अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाने पर बल
खगड़िया: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर डीएम ने की बैठक…बच्चों की बुनियादी दक्षता सुधारने पर जोर…स्नेह समिति की कार्ययोजना और TaRL के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुई चर्चा…माताओं एवं अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाने पर बल
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने और बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार लाने को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रथम एजुकेशनल फाउंडेशन की वरिष्ठ सलाहकार रुक्मिणी बनर्जी, स्टेट हेड एवं अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान स्नेह समिति की आगामी कार्ययोजना और TaRL (टीचिंग एट द राइट लेवल) के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उप विकास आयुक्त श्रेया श्री और जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार गोंड सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य बच्चों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता को मजबूत करना और उनकी सीखने की क्षमता में सुधार लाना था।
इस दौरान बच्चों के शैक्षणिक स्तर के अनुरूप शिक्षण गतिविधियां संचालित करने पर जोर दिया गया। साथ ही, बच्चों की शिक्षा में माताओं एवं अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाने और सामुदायिक सहयोग के माध्यम से विद्यालयी शिक्षा को अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया।
स्नेह समिति के माध्यम से माताओं एवं अभिभावकों को बच्चों की शैक्षणिक प्रगति से जोड़ने तथा शिक्षा के प्रति समुदाय की जिम्मेदारी बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बच्चों की बुनियादी दक्षताओं में सुधार के लिए प्रभावी रणनीतियों और शैक्षणिक गतिविधियों के बेहतर संचालन पर जोर दिया।
जिलाधिकारी ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के लिए जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और प्रथम एजुकेशनल फाउंडेशन के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में बच्चों के सीखने के स्तर का आकलन कर उनके अनुरूप शिक्षण व्यवस्था को प्रभावी बनाने तथा सामूहिक प्रयासों से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने पर सहमति बनी।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




