
इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं से दुर्व्यवहार के विरोध में 5 नवंबर को न्यायिक कार्य से अलग रहेंगे खगड़िया के अधिवक्ता… जिला विधिज्ञ संघ की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय… महासचिव नागेश्वर प्रसाद गुप्ता ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को भेजा पत्र…
इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं से दुर्व्यवहार के विरोध में 5 नवंबर को न्यायिक कार्य से अलग रहेंगे खगड़िया के अधिवक्ता… जिला विधिज्ञ संघ की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय… महासचिव नागेश्वर प्रसाद गुप्ता ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को भेजा पत्र…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार की घटना के विरोध में जिला विधिज्ञ संघ, खगड़िया के अधिवक्ता 5 नवंबर 2026 को न्यायिक कार्य से अलग रहेंगे। इस संबंध में जिला विधिज्ञ संघ की ओर से सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है।
अधिवक्ता हर्षवर्धन सिंह द्वारा उपलब्ध कराए गए पत्र की प्रति के अनुसार 4 नवंबर 2026 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार के मामले को लेकर एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 5 नवंबर को खगड़िया के सभी अधिवक्तागण न्यायिक कार्य से अलग रहेंगे।
इस संबंध में जिला विधिज्ञ संघ, खगड़िया के महासचिव नागेश्वर प्रसाद गुप्ता ने माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, खगड़िया को लिखित पत्र भेजकर संघ के निर्णय से अवगत कराया है। मालूम हो कि संघ के इस निर्णय को अधिवक्ताओं के सम्मान और एकजुटता के समर्थन में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। गुरुवार को खगड़िया व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से अलग रहने के कारण नियमित न्यायिक गतिविधियां प्रभावित रहने की संभावना है।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




