धनतेरस एवं धन्वन्तरि दिवस पर :  खेल के मैदान के सितारों से लेकर कलम के सिपाहियों तक का होगा सम्मान… श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज की अनूठी पहल… 6 नवंबर को खिलाड़ियों, पत्रकारों एवं छायाकारों का होगा भव्य सम्मान समारोह : डॉ. विवेकानंद

धनतेरस एवं धन्वन्तरि दिवस पर :  खेल के मैदान के सितारों से लेकर कलम के सिपाहियों तक का होगा सम्मान… श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज की अनूठी पहल… 6 नवंबर को खिलाड़ियों, पत्रकारों एवं छायाकारों का होगा भव्य सम्मान समारोह : डॉ. विवेकानंद

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/धनतेरस एवं धन्वन्तरि दिवस के शुभ अवसर पर श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज, परमानंदपुर द्वारा जिले की प्रतिभाओं और समाज के प्रति महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करने की विशेष पहल की गई है। इसके तहत राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेल के क्षेत्र में खगड़िया जिले का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया से जुड़े पत्रकारों और छायाकारों को भी सम्मानित किया जाएगा।

संस्थान द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 6 नवंबर 2026  शुक्रवार को अपराह्न 1 बजे मेडिकल कॉलेज परिसर में खिलाड़ियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में रग्बी से उज्ज्वल कुमार एवं रिमझिम कुमारी, क्रिकेट से हर्षित आनंद, शतरंज से मानव कुमार, नेवक कुमार, कृषु कुमार एवं तन्नु कुमारी, डांस स्पोर्ट से प्राची प्रिया तथा कुश्ती से मुहम्मद सिराज एवं दीपक पहलवान शामिल हैं। वहीं, हॉकी से सोनम यादव, श्वेता कुमारी, शिवानी कुमारी सहित कुल छह खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

मालूम हो कि इसके अतिरिक्त खेलों के विकास, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण तथा प्रतियोगिताओं में निष्पक्ष निर्णयन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उत्कृष्ट कोच एवं निर्णायकों को भी सम्मान प्रदान किया जाएगा। संस्थान की ओर से खिलाड़ियों को सम्मानित करने के साथ विभिन्न शैक्षणिक एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए विशेष सुविधा एवं प्रोत्साहन देने की भी पहल की गई है, ताकि खेल प्रतिभाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

संस्थान के निदेशक डॉ. विवेकानंद ने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, समर्पण और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। खगड़िया में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें उचित अवसर, प्रोत्साहन और मंच उपलब्ध कराने की है। संस्थान का प्रयास है कि खिलाड़ियों को सम्मान देने के साथ उनकी शिक्षा एवं भविष्य निर्माण में भी सहयोग किया जाए। खेल और शिक्षा एक-दूसरे के पूरक हैं तथा प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में संस्थान अपनी सकारात्मक भूमिका निभाता रहेगा।

वहीं धन्वन्तरि दिवस के अवसर पर अपराह्न 2 बजे ‘मिशन खगड़िया 2030’ अभियान के तहत जिले के सभी इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया से जुड़े पत्रकारों और छायाकारों को सम्मानित किया जाएगा। इसको लेकर संस्थान की ओर से आमंत्रण जारी कर जिले के सभी पत्रकारों एवं छायाकारों से समारोह में सादर उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।

संस्थान के मीडिया प्रभारी अमरीष कुमार ने कहा कि खगड़िया के खिलाड़ियों ने सीमित संसाधनों और अनेक कठिनाइयों के बावजूद राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उनकी उपलब्धियां जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इसी तरह पत्रकार एवं छायाकार भी समाज के प्रति अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हुए जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका सम्मान करना उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को सम्मानित करना और उन्हें शिक्षा एवं भविष्य निर्माण से जोड़ना समाज सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

इस प्रकार 6 नवंबर को मेडिकल कॉलेज परिसर में खेल प्रतिभाओं, कोच, निर्णायकों, पत्रकारों एवं छायाकारों का सम्मान समारोह आयोजित होगा। संस्थान की यह पहल जिले में खेल, शिक्षा, पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close