
खगड़िया : राजेंद्र चौक निर्माण विवाद…नगर सभापति अर्चना कुमारी ने SDM को लिखा पत्र…जांच व कार्रवाई की मांग…
खगड़िया : राजेंद्र चौक निर्माण विवाद…नगर सभापति अर्चना कुमारी ने SDM को लिखा पत्र…जांच व कार्रवाई की मांग…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ खगड़िया शहर स्थित राजेंद्र चौक में कथित अवैध निर्माण को लेकर नगर सभापति अर्चना कुमारी ने अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) खगड़िया को लिखित आवेदन देकर जांच एवं विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर सभापति ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि राजेंद्र चौक, जिसे नगर परिषद की संपत्ति बताया गया है, वहां कथित रूप से स्टॉल निर्माण का कार्य कराया जा रहा था।
आवेदन में कहा गया है कि जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद निर्माण कार्य को रोक दिया गया, हालांकि तब तक आंशिक निर्माण होने की बात सामने आई है। नगर सभापति ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि उप विकास आयुक्त (DDC) स्तर पर जानकारी लेने पर यह बताया गया कि उक्त निर्माण जिला परिषद फंड से नहीं कराया जा रहा है। ऐसे में उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा यह स्पष्ट करने की मांग की है कि निर्माण कार्य किसके निर्देश अथवा अनुमति से कराया जा रहा था। आवेदन में यह भी कहा गया है कि राजेंद्र चौक शहर का अत्यंत व्यस्त क्षेत्र है, जहां पहले से यातायात का दबाव बना रहता है। ऐसी स्थिति में किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य से आमजन को असुविधा होने की आशंका व्यक्त की गई है। नगर सभापति ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर आवश्यकतानुसार अधिनियम एवं प्रचलित विधि के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित व्यक्तियों अथवा संस्थाओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इस संबंध में संबंधित पक्षों की आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है। मामले में प्रशासनिक जांच एवं आगामी कार्रवाई पर स्थानीय लोगों की नजर बनी हुई है।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




