
पटना: गांधी मैदान में एनडीए का महाशक्ति प्रदर्शन…सम्राट सरकार में निशांत कुमार समेत 32 मंत्रियों ने ली शपथ…अंदर पढ़ें कौन-कौन बने मंत्री
पटना: गांधी मैदान में एनडीए का महाशक्ति प्रदर्शन…सम्राट सरकार में निशांत कुमार समेत 32 मंत्रियों ने ली शपथ…
पटना/ कौशी एक्सप्रेस/ बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में गुरुवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का भव्य मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। इस दौरान कुल 32 विधायकों ने मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
मंत्रिमंडल विस्तार को आगामी विधानसभा चुनाव और राजनीतिक संतुलन के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हम और अन्य सहयोगी दलों को कैबिनेट में प्रतिनिधित्व दिया गया है। भाजपा कोटे से 15, जदयू कोटे से 13 तथा अन्य सहयोगी दलों को भी जगह मिली है। शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए के कई वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। नई कैबिनेट में भाजपा, जदयू तथा सहयोगी दलों के नेताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। इस विस्तार में कई नए चेहरों को भी मौका दिया गया है, जिससे राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
सबसे ज्यादा चर्चा जदयू कोटे से निशांत कुमार को मंत्री बनाए जाने को लेकर रही। इसे बिहार की राजनीति में एक बड़े राजनीतिक संकेत के रूप में देखा जा रहा है। वहीं भाजपा और जदयू ने सामाजिक एवं क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की है।
बीजेपी कोटे से शपथ लेने वाले मंत्री
राम कृपाल यादव
केदार गुप्ता
नीतीश मिश्रा
मिथलेश तिवारी
रमा निषाद
विजय कुमार सिन्हा
दिलीप जायसवाल
प्रमोद चंद्रवंशी
लखविंदर पासवान
संजय टाइगर
इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र
नंद किशोर राम
रामचंद्र प्रसाद
अरुण शंकर प्रसाद
जदयू कोटे से शपथ लेने वाले मंत्री
निशांत कुमार
श्रवण कुमार
मदन सहनी
लेसी सिंह
श्वेता गुप्ता
भगवान सिंह कुशवाहा
दामोदर रावत
बुलो मंडल
सुनील कुमार
शीला मंडल
रत्नेश सदा
जमा खान
अशोक चौधरी
अन्य सहयोगी दलों से बने मंत्री
लोजपा (रामविलास)
संजय पासवान
संजय सिंह
हम (HAM)
संतोष सुमन
आरएलएम (RLM)
दीपक प्रकाश
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि नई टीम बिहार के विकास को नई गति देगी और सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। सूत्रों के अनुसार, जल्द ही मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया जाएगा।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




