
CM सम्राट चौधरी की ओर से नगर सभापति अर्चना कुमारी को धन्यवाद पत्र… खगड़िया को मिला सम्मान…
CM सम्राट चौधरी की ओर से नगर सभापति अर्चना कुमारी को धन्यवाद पत्र… खगड़िया को मिला सम्मान…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ प्राप्त सूचनानुसार बिहार के मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से खगड़िया की नगर सभापति सह पीठासीन पदाधिकारी अर्चना कुमारी को धन्यवाद पत्र प्रेषित किया गया है। यह पत्र संयुक्त सचिव मनोज कुमार द्वारा जारी किया गया है। पत्र में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण पर दी गई बधाई एवं शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया गया है तथा उनके सुखमय, समृद्ध एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई है।
इस संबंध में नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि पूरे खगड़िया नगर परिषद का है। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार का मार्गदर्शन और सहयोग लगातार मिलता रहा है, जिससे नगर क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिल रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में खगड़िया नगर और भी तेजी से विकास करेगा तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




